19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

2022 के चुनाव में निर्णायक होगा जलवंशियों का वोट बैंक: ज्ञानेन्द्र निषाद

जलवंशियों को मिले आरक्षण, यह उनका अधिकार,यूपी के 18 फीसद जलवंशी हाशिए पर: ज्ञानेन्द्र निषाद  

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Ritesh Singh

Jul 19, 2021

2022 के चुनाव में निर्णायक होगा जलवंशियों का वोट बैंक: ज्ञानेन्द्र निषाद

2022 के चुनाव में निर्णायक होगा जलवंशियों का वोट बैंक: ज्ञानेन्द्र निषाद

लखनऊ ,जलवंशी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र निषाद ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जलवंशी, निषाद जाति जैसे मल्लाह, केवट, धीवर, बिंद, कश्यप, गोरही, इत्यादि की जनसंख्या 18 फीसद है। 2022 में यूपी में होने वाले विधान सभा चुनाव में जलवंशियों का वोट काफी निर्णायक होगा। ज्ञानेन्द्र निषाद ने सोमवार को गोमतीनगर विराजखण्ड स्थित प्राइवेट होटल में आयोजित प्रेसवार्ता को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर जलवंशियों को अरक्षण दिये जाने की मुद्दा जोर-शोर से उठाया। पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए। ज्ञानेन्द्र निषाद ने कहा कि जलवंशी समाज को आरक्षण मिलना चाहिए। जिसके लिये हम विधान सभा सत्र के दौरान मंत्रीमंडल से जुड़े सदस्यों से मिलकर अपनी मांग रखेंगे। केन्द्र और राज्य सरकार यदि हमारी मांग को नहीं मानती है तो ऐसी दशा में 15 नवम्बर को यमुना एक्सप्रेसवे पर अनिश्चित कालीन चक्का जाम किया जायेगा।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि जलवंशी आर्थिक, शैक्षणिक एवं राजनीति दृष्टिकोण से पिछड़ा हुए हैं। केंद्र सरकार से हम इन्हे अनुसूची जाति में शामिल करने की मांग करते हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जलवंशी क्रांति दल, एकलव्य सेना, राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी, भारतीय मानव सामज पार्टी मानवहित पार्टी सहित अन्य कई संगठनों ने मिलकर जलवंशी मोर्चा का गठन किया है।
यह मोर्चा यूपी के सभी 403 विधान सभा में अपना उम्मीदवार उतारेगी। और जीत कर सरकार बनाने में चाबी की भूमिका में रहेगी। ज्ञानेन्द्र निषाद ने उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 220 सीट ऐसे हैं। जिसमें जलवंशी वोट बैंक 18 फीसद है।

राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र साहनी ने कहां की केंद्र और राज्य सरकार के द्वारा मछुआरों के लिए बहुत सारे लाभकारी योजना आते हैं। लेकिन जलवंशी को इसका लाभ नहीं मिल पाता है। इसका लाभ गैर जलवंशी ले लेता हैं। राज्य मत्स्य जीवी सहयोग समिति से गैर जलवांशियों को निलंबित करने की मांग एवं मछुआरों आवास के लिए पूर्ण अनुदान तथा मछुआरा क्रेडिट कार्ड, भूमिहीन मछुआरों के लिए 5 डिसमिल जमीन मछुआरों को तालाब खुदवाने के लिए शत-प्रतिशत अनुदान राज्य मछुआरा आयोग का जल्द से जल्द गठन सभी जिलों में निषाद गोताखोरों की बहाली होना चाहिए। एकलव्य सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेद सिंह कश्यप (पति फूलन देवी) ने कहा कि वर्ष 2001 में सिटिंग पार्लियामेंट मेंबर वीरांगना फूलन देवी की हत्या कर दी गयी। उनके हत्यारों को फांसी पर लटकाये जाने की मांग की।