प्रदीप तिवारी का कहना है श्राद्ध का मतलब है कि आप अपने पितरों के प्रति श्रद्धा दिखा रहे हैं. ऐसे में यह ज़रूरी नहीं कि आप अपने दिवंगत माता-पिता के प्रति श्रद्धा दिखाएं। अगर आपके माता पिता जीवित हैं तो उनको इन दिनों खुश रखने का प्रयास करें। वैसे तो माता पिता को हमेशा खुश रखना चाहिए मगर श्राद्ध के दिनों में आप अगर ऐसा करेंगे तो आपको इसका फल मिलेगा। अपने जीवित पितरों को श्राद्ध आप उनको फल, अन्न और उनकी ज़रुरत का सामान देकर कर सकते हैं. ऐसा करके आप उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकेंगे।