24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

योगी सरकार करा रही सुविधआओं का विकास, महापुरुषों से जुड़े स्थल बनेंगे पर्यटन का केंद्र

योगी सरकार उत्तर प्रदेश को पर्यटन के विश्व मानचित्र पर स्थापित करना चाहती है। इसके लिए पर्यटन से जुड़ी सभी संभावनाओं को धरातल पर उतारने का प्रदेश सरकार प्रयत्न कर रही है। चाहे वो धार्मिक पर्यटन हो या ईको टूरिज्म। सरकार की मंशा है कि प्रदेश में अधिक से अधिक पर्यटक आएं और यहां के आर्थिक विकास में योगदान दें।

2 min read
Google source verification
yogi.jpeg

CM Yogi File Photo

योगी सरकार प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने का हरसंभव प्रयास कर रही है और उत्तर प्रदेश को पर्यटन का बड़ा केंद्र बनाना चाहती है। इसी कड़ी में प्रदेश सरकार महापुरुषों से जुड़े स्थलों को पर्यटन के केंद्र में रूप में विकसित करेगी। इससे पर्यटन से जुड़े कारोबार को बढ़ावा मिलेगा, साथ ही युवाओं के लिए रोजगार के अवसर विकसित होंगे। योगी सरकार उत्तर प्रदेश को पर्यटन के विश्व मानचित्र पर स्थापित करना चाहती है। इसके लिए पर्यटन से जुड़ी सभी संभावनाओं को धरातल पर उतारने का प्रदेश सरकार प्रयत्न कर रही है। चाहे वो धार्मिक पर्यटन हो या ईको टूरिज्म। सरकार की मंशा है कि प्रदेश में अधिक से अधिक पर्यटक आएं और यहां के आर्थिक विकास में योगदान दें।

महापुरुषओं से जुड़े स्थल पर्यटन केंद्र में होंगे विकसित

इसी कड़ी में प्रदेश सरकार महापुरुषों से जुड़े स्थलों को पर्यटन के केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां पर्यटन के लिए आवश्यक सुविधाओं को विकसित किया जा रहा है। महापुरुषों की मूर्तियां स्थापित की जा रही हैं। साथ ही आसपास आधारभूत सुविधाओं को बढ़ाया जा रहा है। पर्यटकों के आकर्षण के लिए पार्क, रोप-वे आदि का भी निर्माण किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: योगी सरकार की बड़ी पहल, काशन मनी से एडेड डिग्री कालेजों में होगा सुविधाओं का विस्तार

पीपीपी माडल पर रोपवे का निर्माण प्रस्तावित

योगी सरकार चित्रकूट के लालापुर में महर्षि वाल्मीकि आश्रम में पर्यटन विकास का कार्य करा रही है। पहले फेस में 187.15 लाख का कार्य पूरा हो चुका है। फेस-2 में 184.95 लाख रुपये का कार्य एक वर्ष में पूर्ण हो जाएगा। तीसरे फेस में पीपीपी माडल पर रोप-वे का निर्माण भी प्रस्तावित है। वाराणसी में संत रविदास की जन्मस्थली पर पर्यटन विकास का काम हो रहा है। फेस-1 में 1514.02 लाख से निर्माण कार्य जारी है। दूसरे फेस में संतरविदास संग्रहालय का निर्माण प्रस्तावित है।

यह भी पढ़ें: जो देख नहीं सकते उन्हें दिखा रहीं भविष्य का रास्ता, ओलम्पिक खेलों की तैयारी के जुनून में मुफ्त दे रहीं जूडो की ट्रेनिंग

प्रयागराज के शृंगेश्वरपुर में निषादराज गुहा से जुड़े स्थल को पर्यटकों के लिए विकसित किया जा रहा है। यहां निर्माण कार्य के साथ भगवान श्रीराम और निषादराज की गले मिलते हुए 51 फीट की कांस्य प्रतिम स्थापित की जाएगी। लखनऊ में महाराजा बिजली पासी किले का पर्यटन विकास कराया जा रहा है। यहां लाइट एंड साउंड शो भी शुरू करने की योजना है। इसके साथ ही बहराइच में महाराजा सुहेलदेव की स्मृति में भव्य स्मारक बनाया जाएगा। प्रदेश सरकार इन स्थलों का विकास कर पर्यटन से जुड़े कारोबार को भी बढ़ावा देगी। यहां टूर एंड ट्रैवेल, होटल आदि कारोबार में वृद्धि होगी। इसके साथ ही यहां से जुड़े क्षेत्र के विकास को गति भी मिलेगी।