6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पीएम मोदी ने 9 वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, जानें उत्तर प्रदेश में कितनी चल रही ट्रेंने

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए 9 वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई है। आइए जानते हैं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन यूपी में कहां से कहां तक और कितनी चल रही है?

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Anand Shukla

Sep 24, 2023

PM Modi flags off 9 new Vande BharatExpress trains know how much run train in up

पीएम मोदी ने 9 वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई, बोले- ये ट्रेनें तेज कनेक्टिविटी में मद्दगार होंगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश को 9 वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात दी। पीएम मोदी ने वर्चुअली माध्यम से हरी झंडी दिखाकर ट्रेनों को रवाना किया। इसी के साथ सेमी हाई-स्पीड ट्रेनों की कुल संख्या 34 हो गई है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज शुरू की जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें 11 राज्यों- राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, बिहार, पश्चिम बंगाल, केरल, ओडिशा, झारखंड और गुजरात में तेज कनेक्टिविटी प्रदान करेंगी।

पीएम मोदी ने कहा कि इन ट्रेनों के संचालन से पुरी, मदुरै और तिरूपति जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों को नई कनेक्टिविटी मिलेगी। ये ट्रेनें काफी तेज होंगी। इससे यात्रियों के समय की काफी बचत होगी। इन ट्रेनों में यात्रियों को वर्ल्ड क्लास सुविधाएं मिलेंगी, जिससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

पीएम मोदी ने कहा कि जो आज 9 नई ट्रेनें चली हैं। ये 11 राज्यों- राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, बिहार, पश्चिम बंगाल, केरल, ओडिशा, झारखंड और गुजरात में तेज कनेक्टिविटी प्रदान करेंगी।

पीएम मोदी ने जिन नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई उनमें हैं -

1. उदयपुर- जयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस,

2. तिरुनेलवेली-मदुरै-चेन्नई वंदे भारत एक्सप्रेस,

3. हैदराबाद-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस,

4. विजयवाड़ा-चेन्नई (रेनिगुंटा के रास्ते) वंदे भारत एक्सप्रेस,

5. पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस,

6. कासरगोड-तिरुवनंतपुरम वंदे भारत एक्सप्रेस,

7. राउरकेला-भुवनेश्वर-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस,

8. रांची-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस

9. जामनगर-अहमदाबाद वंदे भारत एक्सप्रेस।

यूपी में कहां से कहां तक चल रही वंदेभारत एक्सप्रेस?
1. नई दिल्ली-कानपुर-इलाहाबाद-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस
उत्तर प्रदेश में पहली वंदे भारत ट्रेन को 15 फरवरी, 2019 को नई दिल्ली-कानपुर-इलाहाबाद-वाराणसी मार्ग पर हरी झंडी दिखाई गई थी। यह ट्रेन गुरुवार को छोड़कर छह दिन चलती है। ट्रेन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से सुबह 6:00 बजे प्रस्थान करती है और 759 किमी की दूरी तय करके दोपहर 2:00 बजे वाराणसी पहुंचती है।

2. गोरखपुर-लखनऊ-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस
दूसरी नई सेमी हाईस्पीड ट्रेन गोरखपुर से लखनऊ के बीच चल रही है। दोनों शहरों के बीच यात्रा के दौरान ये ट्रेन दो रेलवे स्टेशनों पर रुकती। ये हैं- बस्ती और अयोध्या।

गोरखपुर- लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस गोरखपुर से सुबह 6:05 बजे चलती है। ये ट्रेन सहजनवा, खलीलाबाद, बभनान, मनकापुर, अयोध्या और बाराबंकी होते हुए लखनऊ सुबह 10:20 बजे पहुंचती है। वहीं, लखनऊ से शाम 7:15 बजे रिटर्न होती है जो कि, अयोध्या, बस्ती होते हुए रात 11:25 बजे गोरखपुर पहुंचती है।

गौरतलब है कि देश में तेजी से कई रेलवे रुट्स पर वंदे भारत को चलाया जा रहा है और बड़े शहरों के बीच रेल कनेक्टिविटी को बेहतर किया जा रहा है। देश में अब तक कई रुट्रों पर वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं।