26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PM मोदी ने की लाभार्थियों से ‘मन की बात’, प्रदर्शनी भी देखी

राजधानी के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के 37 लाभार्थियों से मुलाकात की और योजनाओं से जुड़े मॉडल भी देखे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Prashant Srivastava

•

Updated: 28 Jul 2018, 6:19 PM IST

ff

PM मोदी ने की लाभार्थियों से 'मन की बात', प्रदर्शनी भी देखी

लखनऊ. राजधानी के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के 37 लाभार्थियों से मुलाकात की और योजनाओं से जुड़े मॉडल भी देखे। स्मार्ट सिटी, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) और अमृत योजना के की तीसरी वर्षगांठ को मनाने के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजधानी पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री प्रदेश को 3897 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसके पहले लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गृहमंत्री राजनाथ सिंह व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने उनका स्वागत किया।

बता दें कि लखनऊ में शुक्रवार से शुरू हुई दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का समापन करेंगे और प्रदेश को 3897 करोड़ रुपये की 99 परियोजनाओं की सौगात देंगे।

- प्रधानमंत्री मोदी शाम 4.30 बजे विशेष विमान से अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
- 4.35 बजे पीएम फ्लीट की एयरपोर्ट से आईजीपी रवानगी।
- 5.00 बजे स्मार्ट सिटी से जुड़े कार्यक्रम में हिस्सेदारी को आईजीपी पहुंचेंगे।
- 6.30 बजे पीएम फ्लीट की आईजीपी से एयरपोर्ट रवानगी।
- 6.55 बजे दिल्ली वापस चले जाएंगे।

रविवार को भी लखनऊ आएंगे

बता दें कि पीएम मोदी शनिवार को वापस दिल्ली लौटकर रविवार को दोबारा लखनऊ आएंगे। वह रविवार को ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में हिस्सा लेंगे। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ही इस दौरान वह करीब साठ हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में पेटीएम, गेल, एचपीसीएल, टीसीएस, बी.एल. एग्रो, कनोडिया ग्रुप, एसीसी सीमेंट, मेट्रो कैश एण्ड कैरी, पीटीसी इंडस्ट्रीज, गोल्डी मसाले, डीसीएम श्रीराम समेत विभिन्न समूहों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।देश के निवेशकों को प्रदेश की ओर आकर्षित करने और उत्तर प्रदेश में औद्योगिकीकरण को बढ़ावा देने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने 20-21 फरवरी को इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया गया था। इसके जरिए रिन्यूअबल एनर्जी, इन्फ्रास्ट्रक्चर, पावर, आईटी ऐंड इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन आदि पर 4.28 लाख रुपये का निवेश किया गया। कुछ ही महीनों में 60 हजार करोड़ रुपये के निवेशवाली परियोजनाओं को जमीन पर उतारने की तैयारी की जाने लगी है।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग