1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पीएम मोदी ने किया राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ, बोले खिलाड़ी मुझे मानते हैं ‘परम मित्र’

38th National Games:उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों का भव्य आगाज हो गया है। आज पीएम नरेंद्र मोदी ने देहरादून के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय खेलों का उदघाटन किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि खिलाड़ी मुझे पीएम यानी परम मित्र मानते हैं।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Naveen Bhatt

Jan 28, 2025

PM Narendra Modi inaugurates National Games in Uttarakhand

पीएम नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ किया

38th National Games:उत्तराखंड में आज 38वें राष्ट्रीय खेलों का रंगारंग आगाज हो गया है। राष्ट्रीय खेलों के शुभारंभ के लिए पीएम नरेंद्र मोदी शाम करीब छह बजे राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में पहुंच गए थे। पीएम मोदी ने दर्शक दीर्घा से हाथ हिलाकर धन्यवाद दिया। इस दौरान पूरा स्टेडियम मोदी-मोदी के नारे से गूंज रहा था। पूरा स्टेडियम दर्शकों से खचाखक भरा हुआ था। इससे पहले एथलीट्स परेड की शुरुआत हुई। खेलों के शुभंकर मौली की अगुवाई में बैंड शुरू हुआ। इससे पूर्व सैनिक स्कूल खोड़ाखाल का बैंड आया। परेड में सभी राज्यों के एथलीट्स शामिल रहे। सबसे पहले अंडमान निकोबार, असम, बिहार, चंडीगढ़ की टीम है। दिल्ली, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल, जम्मू कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश के एथलीट भी शामिल हुए। उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों के शुभारंभ राज्य के लिए ऐतिहासिक पल रहा।

मोदी बोले, पीएम मतलब परम मित्र

उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों के उदघाटन समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड आज दिव्य हो उठी है। बदरीनाथ, केदारनाथ और मां गंगा आशीर्वाद लेकर खिलाड़ी राष्ट्रीय खेलों में खेल रहे हैं। कहा कि युवा राज्य में देश के कोने-कोने से आए हजारों युवा अपना सामर्थ्य दिखाने वाले हैं। कई देशी पारंपरिक खेलों को इसमें शामिल किया गया। इस बार के नेशनल ग्रीन गेम हैं। कहा कि मेरे संसदीय क्षेत्र काशी से ढाई लाख युवाओं को हर साल खेलने का मौका मिला है। हम स्पोर्ट्स को भारत के विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं। आज स्पोर्ट्स को भारत के विकास से जोड़ा जा रहा है। देश तीसरी आर्थिक शक्ति बनने के लिए अग्रसर है। उसके पीछे स्पोर्ट्स इकनॉमी भी है।पीएम ने कहा कि खिलाड़ी के पीछे एक बड़ी टीम होती है। भारत स्पोर्ट्स सामान बनाने में आगे बढ़ रहा। मेरठ में हजारों फैक्ट्रियां हैं जहां स्पोर्ट्स समान बन रहा है। देश के खिलाड़ी मुझे पीएम, यानी परम मित्र मानते हैं। आपका ये विश्वास ही मुझे ऊर्जा देता है।

ये भी पढ़ें-भारी सुरक्षा के बीच जेल में होगी दुग्ध संघ की बोर्ड बैठक, वजह कर देगी हैरान

Story Loader