scriptपूरे घर को बना दिया चिड़ियों का घोंसला, मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने की तारीफ | PM Modi praised this family of varanasi for making sparrow house | Patrika News

पूरे घर को बना दिया चिड़ियों का घोंसला, मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने की तारीफ

locationलखनऊPublished: Mar 30, 2021 10:57:02 am

Submitted by:

Karishma Lalwani

शहर के श्रीनगर कॉलोनी में रहने वाले इंद्रपाल सिंह बत्रा ने अपने घर को ही घोंसला बना दिया है। इंद्रपाल सिंह बत्रा के इस प्रयास से खुश प्रधानमंत्री मोदी (PM Narendra Modi) ने मन की बात (Man Ki Baat) कार्यक्रम में उनका नाम लेकर उनकी तारीफ की।

पूरे घर को बना दिया चिड़ियों का घोंसला, मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने की तारीफ

पूरे घर को बना दिया चिड़ियों का घोंसला, मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने की तारीफ

लखनऊ. शहर के श्रीनगर कॉलोनी में रहने वाले इंद्रपाल सिंह बत्रा ने अपने घर को ही घोंसला बना दिया है। इंद्रपाल सिंह बत्रा के इस प्रयास से खुश प्रधानमंत्री मोदी (PM Narendra Modi) ने मन की बात (Man Ki Baat) कार्यक्रम में उनका नाम लेकर उनकी तारीफ की। इंद्रपाल सिंह का मकान काफी चर्चा में रहता है। यह मकान और इसकी दीवारें चिड़ियों का घरौंदा है। मकान के मालिक इंद्रपाल सिंह बत्रा ने इसे गौरैया के हवाले कर दिया है। वे अब चिड़ियों के यहां रहने से लेकर उनके दाना पानी का पूरा इंतजाम करते हैं। पूरे मकान को चिड़ियों का घोंसला बना दिया गया है।
खाने पीने की व्यवस्था करता है परिवार

मकान में एक-एक फीट की दूरी पर बनाए गए घोंसले चिड़ियों का आवास बना है। यहां इनके लिए यहां सारी व्यवस्थाएं की गई हैं। पीने के लिए पानी तो खाने के लिए दानों का प्रबंध हर रोज बत्रा परिवार खुद करता है। घर के बाहरी दीवार से लेकर अंदरूनी दीवारों तक घोंसले बने हुए हैं। मन की बात कार्यक्रम में नाम शामिल होने से परिवार को लोगों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। इंद्रपाल सिंह बत्रा करीब 15 साल से गौरेयों का पालन पोषण कर रहे हैं। उनका कहना है कि चिड़ियों के विलुप्त होने की बात इधर 8 से 9 सालों से हो रही है, लेकिन उन्हें 15 साल पहले ही इसका आभास हो गया था। तभी से उन्होंने चिड़ियों को अपने घर में आसरा देना शुरू कर दिया। उन्होंने घर में 150 घोंसले बनाए हैं।
पूरे घर को बना दिया चिड़ियों का घोंसला, मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने की तारीफ
पेशे से करते हैं कैटरिंग

बत्रा परिवार पेशे से कैटरिंग का कारोबार करते हैं। कई मौके ऐसे होते हैं जब बत्रा घर पर नहीं होते हैं, लेकिन इनके परिवार की मेहनत के कारण इनके घर में सैकड़ों की संख्या में चिडिय़ों ने अपना ठिकाना बना लिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो