28 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लखनऊ आ रहे पीएम नरेंद्र मोदी युवाअों के लिए लाएंगे तोहफा, बांटेंगे दो लाख नौकरियां

लखनऊ आ रहें पीएम नरेंद्र मोदी युवाअों के लिए लाएंगे तोहफा, बांटेगे दो लाख नौकरियां
2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Ruchi Sharma

Jul 14, 2018

pm modi

PM MODI

लखनऊ. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 जुलाई को लखनऊ आ रहे हैं। वह इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में स्मार्ट सिटी, अमृत और प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमवाई) में बेहतर काम करने वालों को पुरस्कृत करेंगे। इस कार्यक्रम में देशभर के 600 लोग शामिल होंगे। पीएम नरेंद्र मोदी लखनऊ में प्रदेश में औद्योगिक निवेश की 55 हजार करोड़ रुपये की आधारशिला रखेंगे। इस मौके पर आयोजित होने वाले समारोह को अौद्योगिक विकास विभाग ने पहली ग्राउंड ब्रेकिंग सेरमनी नाम दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर 64 निवेश परियोजनाएं लगने को पूरी तरह तैयार हैं। बता दें कि यह कार्यक्रम फरवरी में हुई इन्वेस्टर्स समिट की तर्ज पर किया जाएगा।


ये दिग्गज उद्योगपति करेंगे शिरकत


यूपी में औद्योगिक प्रोजेक्ट लगाने वाले दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी, कुमार मंगलम बिड़ला, गौतम अडानी व राकेश भारती मित्तल समेत दर्जन भर से ज्यादा उद्योगपति व कई केंद्रीय मंत्री भी शिरकत करेंगे। 64 परियोजनाओं के लगने से उम्मीद की जा रही है कि यूपी में दो लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। यह आयोजन उसी इंदिरा प्रतिष्ठान में होगा, जहां इस साल इंन्वेस्टर्स समिट में इन्हीं उद्यमियों ने निवेश की इच्छा जताई थी।

सतीश महाना ने की समीक्षा

औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने शुक्रवार को पिकप भवन में बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि इन्वेस्टर्स समिट के दौरान देश के ख्याति प्राप्त उद्योगपतियों ने उत्तर प्रदेश में निवेश की इच्छा जताई थी। इसके लिए राज्य सरकार के साथ एमओयू किए थे। उन्होंने कहा कि वे स्वयं लगातार उद्यमियों के संपर्क में हैं और उनसे फोन पर बात करके जानकारी हासिल कर रहे हैं कि उन्हें उद्यम स्थापित करने में कोई दिक्कत तो नहीं है।

ये केंद्रीय मंत्री भी करेंगे शिरकत

कार्यक्रम को केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु, रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद, प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना सम्बोधित करेंगे। सीआईआई, फिक्की और इनकम्पास इवेंअ पार्टनर होंगे।