
Police Accused of Mental Torture PWD Accountant Did Suicide
लखनऊ के अलीगंज में पीडब्ल्यूडी कर्मी सचिन पाण्डेय ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए ट्रामा सेंटर भर्ती किया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और उसके सहकर्मियों से खुदकुशी की वजह पूछी। सहकर्मियों के अनुसार, सचिन को परेशान किया जाता था। पुलिस पर ही प्रताड़ना का आरोप लगा है। बहरहाल, मामले को लेकर जांच की जा रही है।
एसीपी अलीगंज अली अब्बास के अनुसार, सचिन मूलरूप से फर्रुखाबाद का रहने वाला था। मृतक सचिन अलीगंज के डण्डईया में बेटी दिव्यांशी के साथ किराए के मकान में रहता था। वह पीडब्ल्यूडी में लेखाधिकारी के पद पर तैनात था। शुक्रवार रात 8:30 बजे उसने जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे कि उसकी हालत बिगड़ने लगी। बेटी दिव्यांशी ने पड़ोसियों की मदद से सचिन को गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई।
पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप
सचिन के सहकर्मियों ने पुलिस पर ही उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। सहकर्मियों का कहना है कि अलीगंज पुलिस द्वारा सचिन को परेशान किया जा रहा था जिसके चलते वह काफी परेशान था। इसलिए उसने यह कदम उठाया। उधर, पुलिस की ओर से ऐसी किसी भी बात से इंकार किया गया है। लेकिन सहकर्मियों की ओर से लगाए गए आरोपों के आधार पर अधिकारियों का कहना है कि हर मामले की जांच की जाएगी।
घरेलू वजह भी आई सामने
उधर दिव्यांशी ने कहा कि बड़े भाई आयुष की मई 2021 में हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। भाई को खोने के गम से वह उबर भी नहीं पाए थे कि भाभी मायके चली गईं। अगस्त 2021 में भाभी ने बेटे को जन्म दिया। इस बात का पता लगने पर सचिन पोते का मुंह देखने को तरस गए लेकिन उन्हें पोते से मिलने नहीं दिया गया। इस बीच बहू ने पुलिस से ससुर पर दुष्कर्म का प्रयास करने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। इसके बाद से सचिन को पुलिस पूछताछ के लिए बुला रही थी। लगातार मानसिक प्रताड़ना झेल रहे सचिन ने अपना तबादला भी लखनऊ करा लिया था जिससे कि उन्हें मानसिक शांति मिले।
Published on:
17 Apr 2022 11:20 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
