वहीं इस मामले को लेकर एसएसपी दीपक कुमार का कहना हैं कि जिस महिला के गायब होने की बात कही जा रही है, वह अपने घर पर है। पति अक्सर उसे पीटता है, वह वापस नहीं आना चाहती। कारोबारी पत्नी को गायब बताकर केस दर्ज कराने की बात कह रहा था, जो सही नहीं थी। गुरुवार को उसने थाने आकर गाली गलौज की, गुस्साए दारोगा ने उसे थप्पड़ मार दिया। कारोबारी के हंगामा करने पर केस दर्ज कर बंद कर दिया गया। सीअो को जांच के लिए मौके पर भेजा गया । कारोबारी को मुचलके पर छुड़ाकर दारोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया है।