
लखनऊ पुलिस ने युवती से दुष्कर्म मामले में पूर्व होमगार्ड को हिरासत में लिया है।
लखनऊ के मोहनलाल गंज क्षेत्र में एक पूर्व होमगार्ड को पुलिस ने दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि 9 साल पहले शुभम पाल नामक व्यक्ति ने महिला के साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इससे युवती की शादी टूट गई।
आपोपी शुभम पाल पूर्व में होमगार्ड रहा है। वह मोहनलालगंज क्षेत्र के सहजनपुर का निवासी है। दो दिसंबर को पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद बंथरा पुलिस ने शुभम पाल को उसके घर के पास से गिरफ्तार किया है।
क्या था मामला?
शुभम पाल ने करीब नौ वर्ष पहले युवती से दोस्ती की। दोनों में बातचीत होने लगे। इसके बाद वह महिला के साथ दुराचार किया था। जिसका वीडियो रिकार्ड कर उसे ब्लैकमेल कर यौन शोषण करता रहा। इस बीच पीड़िता की शादी हो गई। इसके बाद भी आरोपी युवती से मिलने का दबाव बनाने लगा। युवती के मना करने पर शुभम ने अश्लील वीडियो उसके पति को भेज दिया। जिससे युवती की शादी टूट गई थी।
दुष्कर्म के मामले में होमगार्ड गिरफ्तार
मोहनलालगंज निवासी युवती मंगलवार को पड़ोसी के घर सामान लेने गई थी। उस समय वह अकेली था। इसी बीच मौका पा करके आरोपी महिला से छेड़छाड़ करने लगा और कमरे में ले जाकर गलत काम किया। जब महिला ने विरोध किया तो मारपीट करते हुए धमकी दी। इसके बाद महिला घर आई और अपने परिजनों को बताई। फिर परिजन पुलिस थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। वहीं, अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Updated on:
07 Dec 2023 12:49 pm
Published on:
07 Dec 2023 12:43 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
