
lucknow crime news update
Lucknow News : राजधानी से सेक्सटॉर्शन का नया मामला समाने आया है। इसमें एक व्यापारी की परिचित महिला ने उसे अपने घर बुलाया, फिर चाय के नशीली दवा मिलाकर बेहोश कर , उसका न्यूड वीडियो बना लिया। जब व्यापारी को होश आया तब महिला ने सारे वीडियो दिखा कर वायरल करने की धमकी देकर साल भर में 55 लाख ऐंठे किए। इतने से जब मन नही भरा तो उसने 6 करोड़ की मांग करने लगी। जिस पर त्रस्त होकर पीड़ित व्यापारी ने DCP पूर्वी हृदेश कुमार से मिलकर शिकायत की।
महिला मित्र ने बेहोश कर बनाए अंतरंग वीडियो
आलमबाग कैलाशपुरी निवासी व्यापारी का आरोप है कि आशियाना सेक्टर जी निवासी पूर्व परिचित रेनू त्रिवेदी ने 26 अगस्त 2022 को रेनू ने फोन कर घर बुलाया। जहां पहुंचने पर देखा रेनू के साथ मोनी तिवारी भी मौजूद थी। कुछ ही देर में रेनू चाय बना कर लाई और देकर चली गई।चाय पीते ही वह बेहोश हो गया, इस हालत में रेनू और उसके दोस्तों ने मेरे साथ अश्लील हरकत करते रेनू का वीडियो बना लिए।
होश में आने पर अश्लील वीडियो दिखाकर ऐंठे रुपए
होश में आने पर रेनू और उसका साथी गौरव नारायण शर्मा भी आ गए। उन्होंने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 30 लाख मांगे।जिसके बाद जेब में रखे 22 हजार रुपये के साथ सोने की चेन और दो अंगूठी छीन ली। साथ ही उसी दिन खाते से निकलवा कर पांच लाख रुपये भी ले लिए।
वीडियो डिलीट करने की एवज में वसूले 55 लाख
वीडियो डिलीट करने के बदले पहले 30 लाख रुपये किस्तों में दिए। उसके बाद इन लोगों ने 25 लाख की फिर मांग शुरू कर दी। थक हार कर के 30 सितंबर 2022 को 25 लाख और दिए।जिसके बाद मोबाइल से वीडियो डिलीट करने के साथ एक कागज पर लिखकर भी दिया कि अब कोई लेनदेन नहीं होगा।उसके बाद फिर फोन कर छह करोड़ की मांग करने लगे और कहा कि उनके पास वीडियो की कई कापी है। अगर रुपये नहीं मिले तो वीडियो वायरल हो जाएगा।
DCP के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
डीसीपी पूर्वी हृदेश कुमार के आदेश पर आशियाना थाने में आरोपी रेनू, मोनी, गौरव और विजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।
Published on:
22 Aug 2023 12:52 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
