4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

…तो यूपी में छिपी है हनीप्रीत! इन ठिकानों पर पुलिस का पहरा

जानें क्या है लुक आउट नोटिस, जिसके जारी होने के बाद से छिपती घूम रही है बलात्कार के आरोपी डेरा सच्चा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की कथित बेटी हनीप्रीत

3 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Hariom Dwivedi

Sep 11, 2017

honeypreet insan

लखनऊ. डेरा सच्चा सौदा प्रमुख बलात्कारी गुरमीत राम रहीम सबसे करीबी और कथित मुंहबोली बेटी हनीप्रीत इंसा की तलाश उत्तर प्रदेश में भी की जा रही है। उत्तर प्रदेश में गुरमीत राम रहीम के आठ डेरे हैं, जिनमें से अधिकतर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हैं। गुरमीत राम रहीम के जेल के जाने के बाद से हनीप्रीत फरार है। बता दें कि हनीप्रीत के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी हो चुका है। लुक आउट नोटिस जारी होने के बाद हनीप्रीत किसी भी सूरत में देश छोड़कर बाहर नहीं जा सकती है।

संभावना जताई जा रही है कि हो सकता है गुरमीत राम रहीम का कोई अनुयायी पुलिस की नजरों से बचकर हनीप्रीत की मदद कर रहा हो। उसे कहीं सुरक्षित जगह छिपा कर रखा हो। ऐसी संभावना देखते हुए हरियाणा पुलिस ने उत्तर प्रदेश पुलिस से संपर्क किया है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए हनीप्रीत का हुलिया और फोटो शेयर की है। एक हिंदी अखबार से बातचीत में उत्तर प्रदेश पुलिस के अधिकारी ने बताया कि नेपाल के रास्ते हनीप्रीत के विदेश भागने की संभावना के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है।

भारत-नेपाल बॉर्डर पर अलर्ट
सूत्रों के मुताबिक, इंटेलीजेंस को सूचना मिली थी कि धनगढ़ी नेपाल बॉर्डर पर शुक्रवार को पंजाब के Registration नंबर की एक संदिग्ध कार दिखी थी। इसके तुरंत बाद से ही भारत-नेपाल बॉर्डर के सभी चेकपोस्ट को अलर्ट कर दिया गया है।

लखीमपुर भी पहुंची थी हरियाणा पुलिस
सूत्रों के मुताबिक, हनीप्रीत को लेकर नेपाल की सीमा से लगे यूपी के महाराजगंज, लखीमपुर खीरी और बहराइच पुलिस को भी अलर्ट किया गया है। हनीप्रीत के नेपाल भागने की गुंजाइश को देखते हुए हरियाणा पुलिस ने लखीमपुर-खीरी भी जाकर उसकी तलाश की और पुलिस को हनीप्रीत मामले में अलर्ट रहने को कहा। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया ने बताया कि हरियाणा पुलिस के दो जवान खीरी के गौरीफंटा सीमा पर जांच पड़ताल करने आए थे। उन्होंने खीरी पुलिस से हनीप्रीत के बारे कुछ भी साझा की थीं।

ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही पुलिस
लुक आउट नोटिस जारी होने के बाद से पुलिस हनीप्रीत की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। आरोप है कि गुरमीत राम रहीम को रेप के मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद जो हिंसा भड़की, उसमें हनीप्रीत का ही हाथ था। हनीप्रीत पर पुलिस का यह भी गंभीर आरोप है कि उसने गुरमीत राम रहीम को पुलिस गिरफ्त से भगाने की साजिश भी रची थी। बता दें कि दो साध्वियों से यौन शोषण मामले में राम रहीम को सीबीआई की विशेष अदालत ने 2 अलग-अलग मामलों में 10-10 साल की सजा सुनाई। ये दोनों सजाएं अलग-अलग चलेंगी।

क्या होता है लुक आउट नोटिस
लुक आऊट नोटिस जिस शख्स के खिलाफ जारी होता है, उसके देश से बाहर जाने पर पाबंदी लग जाती है। इसके अलावा उसे गिरफ्तार भी किया जा सकता है। लुक आउट नोटिस एक इंटरनल सर्कुलर की तरह होता है। लुकआउट नोटिस सीधे एय़रपोर्ट इमीग्रेशन विभाग को जारी होता है, ताकि जिसमें रोके जाने वाले शख्स की पूरी जानकारी होती है। नोटिस में एमीग्रेशन विभाग को साफ निर्देश होता है कि अमुक व्यक्ति को एयरपोर्ट के भीतर आने और विमान से जाने से रोका जाए। ऐसे शख्स के आने पर उसे हिरासत में ले लिया जाए और जांच एजेंसी को तुरंत सूचना दी जाए, ताकि उसे भागने से रोका जा सके। बता दें कि एयरपोर्ट इमीग्रेशन विभाग आईबी (इंटेलीजेंस ब्यूरो) के अधीन आता है।

कौन है हनीप्रीत इंसा
हरियाणा के फतेहाबाद की रहने वाली हनीप्रीत का रियल नाम प्रियंका तनेजा है। 14 फरवरी 1999 को डेरा प्रमुख राम रहीम ने ही हनीप्रीत की शादी की थी। हालांकि, जल्द ही दोनों की शादी टूट गई थी।

Story Loader