हल्द्वानी के सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी के मुताबिक ऑपरेशन रोमियो के तहत संयुक्त अभियान चलाया। अभियान के तहत गठित तीन टीम ने नगर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से 80 लोगों को गिरफ्तार किया है। मेडिकल परीक्षण करने के बाद अराजक तत्वों पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया शहर में रात में शराब पीकर सड़कों पर हुड़दंग मचाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस और प्रशासन की ओर से लगातार अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने शहर के लोगों से अराजक तत्वों की सूचना पुलिस थाने में देने की अपील की। इस अभियान में एएसपी सिटी प्रकाश चन्द्र, सीओ हल्द्वानी नितिन लोहनी, लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल, भवाली सुमित पांडेय, तहसीलदार हल्द्वानी सचिन कुमार, डॉ. विपुल आदि शामिल रहे।