28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Political Stir:तीन और मंत्रियों की छुट्टी तय! नवरात्र तक कैबिनेट में बड़े बदलाव के आसार

Political Stir:नवरात्र तक मंत्रिमंडल में बड़े बदलाव के आसार नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही राज्य में तीन वरिष्ठ मंत्रियों की विदाई होने की भी चर्चा तेज हो गई है। कई विधायकों को मंत्री बनाए जाने की भी अटकलें लगाई जाने लगी हैं।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Naveen Bhatt

Mar 20, 2025

Three ministers may be removed in Uttarakhand

पुष्कर सिंह धामी, सीएम उत्तराखंड

Political Stir:नवरात्र से पहले कैबिनेट में बड़ा फेरबदल होने की संभावना है। दरअसल, उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से सियासी हलचल मची हुई है। विस के बजट सत्र में पर्वतीय समाज के लोगों के लिए अभद्र टिप्पणी करने से विवादों में घिरे मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को पद से इस्तीफा देना पड़ा था। अब कैबिनेट में पांच पद खाली हो गए हैं। बीते मंगलवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी सहित कुछ अन्य नेताओं के दिल्ली दौरे के बाद कैबिनेट विस्तार और फेरबदल की चर्चाएं और तेज हो गई थी। इधर, अब सरकार के कुछ बड़े नेता कई तरह के विवादों से घिर गए हैं। इसे लेकर राज्य में कांग्रेस ने भाजपा के कुछ नेताओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी बीच अब जानकारी सामने आ रही है कि धामी कैबिनेट में नवरात्र तक बड़ा फेरबदल हो सकता है। परफारमेंस के आधार पर तीन वरिष्ठ मंत्रियों की विवाई होने की चर्चा भी तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि मंत्रिमंडल का जो ड्राफ्ट तैयार हो रहा है, उसमें जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों का विशेष ध्यान रखा गया है।इस ड्राफ्ट पर केंद्रीय नेतृत्व की मुहर लगनी है।

सतपाल महाराज बन सकते हैं स्पीकर

उत्तराखंड कैबिनेट में फेरबदल के साथ ही विस स्पीकर बदलने की भी चर्चाएं हैं। बताया जा रहा है कि मौजूदा स्पीकर ऋतु खंडूरी को कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है। उनके स्थान पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को विस अध्यक्ष बनाया जा सकता है। नई कैबिनेट का जो ड्राफ्ट तैयार किया गया है, उसमें तीन वरिष्ठ मंत्रियों की विदाई की संभावना जताई जा रही है। कैबिनेट में पंजाबी समाज के विधायक को जगह मिल सकती है।

ये भी पढ़ें-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का चयन नवरात्र से पहले, नेताओं को दायित्वों का आवंटन भी जल्द

संघ की प्रतिनिधि सभा के बाद होगी कार्यवाही

आरएसएस का 21 से 23 मार्च तक बंगलूरू में प्रतिनिधि सभा का आयोजन होना है। प्रतिनिधि सभा के बाद उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार और फेरबदल होने की संभावना है। क्षेत्रीय व जातीय संतुलन के हिसाब से वरिष्ठता व अनुभव के आधार पर मंत्री बनाया जा सकता है। उसके बाद हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिले के एक-एक विधायक को मंत्री बनाया जा सकता है। साथ ही तीन मौजूदा मंत्रियों की विदाई भी हो सकती है।

ये भी पढ़ें-Bank Strike:दो दिन रहेगी बैंकों में राष्ट्रव्यापी हड़ताल, समय रहते निपटा लें जरूरी काम