31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा विधायक और एसडीएम विवाद मामले में गरमाई सियासत, सपा कांग्रेस ने साधा निशाना

उत्तर प्रदेश के बांदा से भारतीय जनता पार्टी के विधायक प्रकाश द्विवेदी और एसडीएम से विवाद मामले ने सियासी तूल पकड़ लिया है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने मामले में भाजपा विधायक और पार्टी पर निशाना साधा है।

3 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Prateek Pandey

Jun 24, 2025

akhilesh yadav

PC: IANS

एसडीएम को कथित रूप से थप्पड़ मारने के मामले में अब सियासी पार्टियां एक्टिव हो गई हैं। अखिलेश यादव समेत कई नेताओं ने मामले पर सवाल उठाए हैं। हाल ही में भाजपा विधायक ने भी सफाई दी है।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने साधा निशाना

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को भाजपा के बांदा विधायक प्रकाश द्विवेदी के मामले को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने एक्स पर लिखा, "भाजपा राज में उप्र में ये हो क्या रहा है। भाजपाई इंजन बनाम डिब्बा हो रहा है। भाजपाई नेता बनाम अधिकारी हो रहा है। अधिकारी बनाम अधिकारी हो रहा है। सत्ता सजातीय बनाम आम समाज हो रहा है। भाजपाई बनाम ⁠बेरोजगार युवा हो रहा है। भाजपाई बनाम किसान हो रहा है⁠। भाजपाई बनाम कारोबारी हो रहा है⁠⁠। भाजपाई बनाम महिला हो रहा है।"

कांग्रेस ने विधायक प्रकाश द्विवेदी पर लगाए गंभीर आरोप

कांग्रेस ने भी अपने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर पोस्ट लिखा कि यूपी में एक भाजपा विधायक हैं प्रकाश द्विवेदी, इन्हें बालू माफिया कहा जाता है। बालू माफिया' भाजपा विधायक प्रकाश द्विवेदी के दो ट्रक अवैध रूप से मौरंग लादकर जा रहे थे। रास्ते में एसडीएम अमित शुक्ला ने विधायक के ट्रक रोक लिए और थाने ले जाने लगे। इसकी जानकारी 'बालू माफिया' भाजपा विधायक प्रकाश द्विवेदी को हुई। उन्होंने पहले फोन कर एसडीएम को धमकाया तो एसडीएम ने ट्रक छोड़ने से मना किया।

पोस्ट में आगे बताया कि भाजपा विधायक अपने काफिले के साथ मौके पर पहुंचे और गाड़ी से उतरते ही एसडीएम को दो तमाचे जड़ दिए। पास ही खड़े यूपी पुलिस के जवान ने बीच-बचाव किया तो विधायक जी ने उसे भी जमकर मारा। इस दौरान भाजपा विधायक भद्दी-भद्दी गालियां दे रहे थे और आइंदा से ऐसी गलती करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे थे। यह पूरा मामला करीब एक घंटे चला, बाद में अधिकारियों ने विधायक से माफी मांगी और कहा आगे से ऐसी गलती नहीं होगी। ये है भाजपा का गुंडाराज, जहां बालू माफिया खुलेआम अधिकारियों और यूपी पुलिस को पीट रहे हैं और अपना अवैध धंधा चला रहे हैं।

यह भी पढ़ें: बुजुर्ग महिला के साथ जमीन पर ही बैठ गए डीएम, फरियाद सुनी और लिया तत्काल एक्शन

भाजपा विधायक प्रकाश द्विवेदी ने दी सफाई

भाजपा विधायक प्रकाश द्विवेदी ने अपने ऊपर लगे सारे आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि मेरी कोई भी मारपीट की घटना नहीं हुई है। इसको लोग बेवजह फैला रहे हैं। सपा मुखिया अखिलेश यादव को अपनी पार्टी पर ध्यान देने की जरूरत है। जनता ने हमें चुना है। हमारी जवाबदेही जनता के प्रति है। जहां भी गड़बड़ी होगी वहां डांटेंगे, हड़काएंगे, समझाया भी जाएगा। दुबक कर घर में नहीं बैठेंगे। मारपीट जैसी कोई घटना नहीं हुई है। सपा के लोग इस घटना में भाषण न दें। उनकी सत्ता में राजधानी लखनऊ के हजरतगंज में सीओ को बोनट में बैठकर घुमाया उन्हें यह कहने का अधिकार नहीं है। 2012 से 2017 के बीच में उनकी सरकार थी। वह अपना आचरण देखें। जनता ने उन्हें नकार दिया है।

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में डबल अलर्ट जारी, कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

विधायक ने कहा कि भाजपा को जनता ने एक बार नहीं दो-दो बार सत्ता में बैठाया है। यह जरूरी नहीं कि सारे अधिकारी ईमानदार हो। कुछ भ्रष्ट भी हो सकते है। वो अवैध वसूली कर सकते हैं। तो उसका जवाब हम देंगे। नौ साल से मैंने खनन का काम अप्रत्यक्ष और प्रत्यक्ष रूप से बंद कर दिया है। मेरी कोई भूमिका नहीं है। एसडीएम ने ओम नारायण व्यक्ति जो कि लीगल काम बोल्डर गिराने का करता है, एक चालक है। साइड नाम न देने के नाम इतना मारा कि हाथ टूट गया है। जो एंट्री नहीं देते उन्हें टारगेट करके उन्हें परेशान करते हैं। मेरा कहना है जिसके पास कागज न हो, उसके खिलाफ एक्शन लेने पर हमें कोई दिक्कत नहीं हैं। लेकिन कार्यवाही के नाम अवैध वसूली करना ठीक नहीं है। वसूली के लिए दबाव बनाना और उन्हें परेशान करना ठीक नहीं है। उसका हमने विरोध किया है। किसी के साथ मारपीट की घटना नहीं हुई है।

क्या है मामला?

आपको बता दें कि बांदा में मौरंग लदे ट्रक को छुड़ाने का विवाद भाजपा विधायक प्रकाश द्विवेदी और एसडीएम के बीच हो गया। बताया जा रहा है कि काफी देर तक विवाद होता रहा। पुलिस ने बताया कि इस मामले में एसडीएम के वाहन चालक ने चार नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।