20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कुन्नूर हेलीकॉप्टर हादसा: ग्रुप लीडर कैप्टन वरुण सिंह के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना में उठे हजारों हाथ

ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के चाचा दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि वह तमिलनाडु के वेलिंगटन में तैनात हैं और अपने बेटे और बेटी के साथ रहते हैं। वरुण सिंह के चाचा और कांग्रेस नेता अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि उनकी बुधवार रात कुछ सर्जरी हुई हैं। उन्हें सैन्य अस्पताल में आईसीयू वार्ड में स्थानांतरित कर दिया गया। डॉक्टरों का कहना है कि अगले 48 घंटे बहुत महत्वपूर्ण हैं।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Amit Tiwari

Dec 09, 2021

varun_singh.jpg

लखनऊ. बुधवार को तमिलनाडु के कुन्नूर में हुए सेना के भयानक हेलीकॉप्टर हादसे में उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के कन्हौली रुद्रपुर के रहने वाले ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वह चीफ आफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत का साथ हेलीकॉप्टर में सवार थे। आग से गंभीर रूप से झुलसे ग्रुप कैप्टन व शौर्य चक्र से सम्मानित वरुण सिंह तमिलनाडु के आर्मी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। हेलीकॉप्टर हादसे में सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत 13 लोगों की मौत हुई है। चालक दल का नेतृत्व वरुण सिंह कर रहे थे। ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की जीवटता और साहस को नमन करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रभु श्रीराम से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। वहीं, उनके पैतृक गांव के लोग वरुण के शीघ्र स्वस्थ होने की मंदिरों में प्रार्थना कर रहे हैं।

चालक दल का नेतृत्व कर रहे थे कैप्टन वरुण सिंह

ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के चाचा दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि वह तमिलनाडु के वेलिंगटन में तैनात हैं और अपने बेटे और बेटी के साथ रहते हैं। वरुण सिंह के चाचा और कांग्रेस नेता अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि उनकी बुधवार रात कुछ सर्जरी हुई हैं। उन्हें सैन्य अस्पताल में आईसीयू वार्ड में स्थानांतरित कर दिया गया। डॉक्टरों का कहना है कि अगले 48 घंटे बहुत महत्वपूर्ण हैं। अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि पहले तो वरुण के बारे में कुछ पता नहीं चल पा रहा था, लेकिन वरुण की पत्नी गीतांजली से मोबाइल फोन के जरिये संपर्क होने पर वरुण के गंभीर रूप से झुलसने की जानकारी मिली। हेलीकाप्टर के चालक दल का नेतृत्व वरुण कर रहे थे। अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि गीतांजली अस्पताल में उनके साथ हैं। वरुण के एक पुत्र व एक पुत्री हैं। मां उमा सिंह, चाचा दिनेश प्रताप सिंह, उमेश प्रताप सिंह, रमेश प्रताप सिंह व अखिलेश प्रताप सिंह का परिवार चिंतित है। गांव के लोग इस दुर्घटना से दुखी हैं। सभी लोग वरुण के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

सीएम योगी ने की शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की जीवटता और साहस को नमन करते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। वहीं, उनके पैतृक गांव के लोग वरुण के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। सीएम योगी ने सीडीस बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका के निधन पर शोक जताते हुए अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

एनडीए की परीक्षा पास कर बने वायु सेना में अधिकारी

वरुण सिंह की प्रारंभिक पढ़ाई उड़ीसा में हुई है। एनडीए की परीक्षा पासकर वायु सेना में अधिकारी बने। उनके पिता कृष्ण प्रताप सिंह आर्मी में कर्नल के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। वरुण के छोटे भाई तनुज सिंह मुंबई में भारतीय नौसेना में अधिकारी हैं। उनके पिता कर्नल कृष्ण प्रताप सिंह छोटे बेटे के पास मुंबई गए थे, जहां वरुण के हेलीकाप्टर दुर्घटना में गंभीर रूप से झुलसने की जानकारी मिली।

अदम्य साहस के लिए 15 अगस्त को मिला था शौर्य चक्र

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने वरुण को अदम्य साहस के लिए 15 अगस्त को शौर्य चक्र से सम्मानित किया। वह 12 अक्टूबर 2020 को लाइट कांबेट एयरक्राफ्ट के साथ उड़ान पर थे, तभी फ्लाइंग कंट्रोल सिस्टम में खराबी आ गई। उन्होंने सूझबूझ से 10 हजार फीट की ऊंचाई से विमान की लैंडिंग कराने में सफलता हासिल की थी।