1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

माघ मेले से जुड़ेंगे प्रदेश के सभी जिले, हर जिले से चलेगी स्पेशल बस

2000 नई बसें खरीदी गई हैं। प्रदूषण मुक्त 150 नई बसें भी बनाई गई हैं। पुरानी बसों की जगह मेले के दौरान नई इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Nazia Naaz

•

Updated: 5 Jan 2023, 7:37 AM IST

uuuu.jpg

यूपी के प्रयागराज में 6 जनवरी तक माघ मेले के लिए श्रद्धालु इक्कठा होंगे। यूपी में 44 दिन तक माघ मेले में करीब सात करोड़ से ज्यादा तीर्थयात्रियों के आने का अनुमान सरकार ने लगाया है। इस मेले को लेकर सरकार भी तैयारियां जोर-शोर से कर रही हैं।

प्रदेश के सभी ज़िलों को कुंभ से जोड़ने की तैयारी

माघ मेले की तैयारी को लेकर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि प्रदेश के सभी ज़िलों को कुंभ से जोड़ने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए 2000 नई बसें खरीदी गई हैं। प्रदूषण मुक्त 150 नई बसें भी बनाई गई हैं। मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि पुरानी बसों की जगह मेले के दौरान नई इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी।

78 करोड़ के बजट में आयोजित होने वाले इस मेले में 5 पंटून पुलों के साथ एक टेंट सिटी दिखाई देगी। इसमें 1000 किमी चकर्ड प्लेट वाली सड़कें और 5,000 पुलिस और सुरक्षाकर्मियों की तैनाती होगी।

माघ मेले में बनाए जा रहे 10 हजार टेंट शौचालय

मेले में 1,400 फाइबर-प्रबलित प्लास्टिक शौचालय बनाए जाएंगे। पार्किंग क्षेत्र में 10,000 टेंट शौचालय और 3,000 अस्थाई शौचालय भी बनाए जाएंगे। मेले में भाग लेने वाले प्रमुख धार्मिक और दूसरे संगठनों के शिविरों में और 1,600 शौचालय बनाए जाने हैं। माघ मेला क्षेत्र में एक एसटीपी भी बनाया गया है। मेले की सफाई व्यवस्था 2,160 सफाई कर्मचारियों के हाथों में होगी।

मेले में बनेगा 500 बिस्तरों वाला छात्रावास

मेला क्षेत्र में लगाई जा रही एलसीडी स्क्रीन पर स्वच्छ भारत मिशन अभियान से संबंधित संदेश देने की योजना बनाई है। मेले में 500 बिस्तरों की छात्रावास का भी निर्माण किया जाएगा। पहली बार मेले के दौरान पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।