
Yashwant Sinha and Akhilesh Yadav during meeting sp office
Opposition Candidate Yashwant Sinha उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का समर्थन किया। गुरुवार देर शाम सपा कार्यालय पर विधायकों के साथ औपचारिक मुलाकात के साथ ही यशवंत सिन्हा के पक्ष में वोट करने को कहा। समाजवादी पार्टी मुख्यालय में अखिलेश यादव ने यशवंत सिन्हा की औपचारिक मुलाक़ात कराने के लिए सपा विधायकों की बैठक बुलाई थी। इस बैठक में समाजवादी पार्टी गठबंधन के साथ निर्वाचित विधायकों के भी उपस्थित रहे। सपा विधायकों के साथ राष्ट्रीय लोक दल और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी विधायकों के साथ भी यशवंत सिन्हा बात करके समर्थन जुटाया। अखिलेश यादव ने कहा कि, ओप राजभर इस बैठक में शामिल नहीं हुए जिस पर अखिलेश यादव ने कहा कि मैं उन्हें समझा लूँगा। हम सब एक हैं। यशवंत सिन्हा की जीत निश्चित है। लोकतन्त्र बचाने के लिए हम हर बार लड़ेंगे। जबकि सपा विधायक शिवपाल यादव लखनऊ में होने के बावजूद भी इस मीटिंग में नहीं पहुंचे।
एनडीए उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मु की सीएम योगी से मुलाक़ात
दूसरी तरफ एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू भी 8 जुलाई को लखनऊ आने की संभावना है। शहर में कई जगहों पर प्रदेश सरकार की तरफ स्वागत की होर्डिंग्स लगाई गई हैं. वहीं योगी आदित्यनाथ अपने विधायकों के साथ एनडीए की उम्मीदवार से मुलाक़ात करेंगे।
राष्ट्रपति चुनाव के लिए 98 लोगों ने भरा था पर्चा, सिर्फ 2 उम्मीदवार ही बचे
राष्ट्रपति चुनाव 2022 के बतौर उम्मीदवार 98 लोगों ने पर्चा भरा था। जिसमें से केवल 2 उम्मीदवार ही बचे हुए हैं। बाकी के नामांकन पत्र जांच की प्रक्रिया ख़त्म होने के बाद ख़ारिज़ कर दिए गए। 2 जुलाई तक नाम वापस लेने की आख़िरी तारीख़ थी। राष्ट्रपति चुनाव पीठासीन अधिकारी की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, 29 जून को नामांकन की आख़िरी तारीख खत्म होने तक कुल 98 लोगों ने 115 सेट नामांकन पत्र भरा था। 26 लोगों के नामांकन उसी समय तकनीकी कारणों से रद्द कर दिए गए थे, जब उन्होंने इसे भरा था। 72 लोगों के नामांकन पत्र की जांच में केवल एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू और यूपीए उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का नामांकन ही सही पाया गया। इस बार राज्यसभा के महासचिव पीसी मोदी को चुनाव का पीठासीन अधिकारी या रिटर्निंग ऑफिसर बनाया गया है। दिल्ली समेत कुल 17 राज्यों से नामांकन पत्र भरे गए थे। 19 लोगों ने दिल्ली से नामांकन भरा जबकि दूसरे नम्बर पर रहे उत्तर प्रदेश से 16 लोगों ने पर्चा भरा था। महाराष्ट्र से 11 और तमिलनाडु से 10 लोगों ने पर्चा भरा था। नामांकन भरने वालों में द्रौपदी मुर्मू समेत 10 महिलाएं भी रहीं।
Updated on:
07 Jul 2022 07:11 pm
Published on:
07 Jul 2022 07:06 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
