महेंद्र सिंह राणा ने बताया कि बीते दिनों मुख्य सचिव आलोक रंजन के निर्देश के बाद सभी प्राइमरी स्कूलों में छात्रों का जन्मदिन मनाने की शुरुआत कर दी गई है। महीने के आखिरी शनिवार को उनका जन्मदिन मनाने की योजना है। इसके तहत इस शनिवार को स्कूलों में बच्चों के जन्मदिन मनाए जाएंगे। उनके मुताबिक, वह खुद कुछ स्कूलों के इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।