12 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

6 साल में लड़की बना लड़का, जानें ये कैसे हुआ

शरीर से तो वह महिला थी लेकिन मानसिक तौर पर आदमी। इस हालत को जेंडर डिस्फोरिया कहते हैं। सर्जरी के बाद अब वह पूरी तरह से आदमी है। उसकी शादी भी हो चुकी है।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Gopal Shukla

Nov 22, 2022

gender.jpg

उत्तर प्रदेश की रहने वाली एक लड़की ने सर्जरी से जेंडर चेंज करवा लिया है। अब वह पूरी तरह से एक लड़का है। डॉक्टरों ने जटिल प्रक्रिया से उसे एक मर्द का रूप दे दिया। उसकी उम्र 34 साल है। बीते 6 साल से उसका इलाज चल रहा है।

जेंडर चेंज की सर्जरी दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल में की गई। शारीरिक संरचना से तो वह लड़की थी लेकिन मन उनका लड़कों की तरह था। मेडिकल टर्म में इसे जेंडर डिस्फोरिया कहा गया है। 2016 से उसे मेल हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी पर रखा गया। 2017 में उसके सीने की सर्जरी हुई थी। दो साल बाद 2019 में अंडाशय, गर्भाशय सहित अन्य सर्जरी हुईं। डॉक्टरों के मुताबिक, अब पूरी तरह से मर्द है।

कलाई से बनाया गया प्राइवेट पार्ट
सर गंगाराम हॉस्पिटल के डॉक्टर भीम सिंह नंदा ने बताया कि लेटेस्ट टेक्नीक से सर्जरी की गई। लड़की के जेंडर चेंच के प्रोसीजर से पहले उसकी कलाई की सर्जरी की गई। आदमी का प्राइवेट पार्ट बनाने के लिए कलाई के उतकों का सहारा लिया गया। सर्जरी बेहद जटिल रही। अब उसके लक्षण पूरी तरह से आदमियों के हो गए हैं।