19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चुनाव नतीजों के बाद प्रियंका गांधी का फूंटा गुस्सा, दिया बहुत बड़ा बयान

यूपी उपचुनाव के नजीते आज घोषित हो गए। भाजपा ने अधिकतर सीटों पर जीत हासिल की, वहीं सपा-बसपा के भी खाते में कम से कम एक-एक सीट आई है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Abhishek Gupta

Oct 24, 2019

Priyanka

Priyanka

लखनऊ. यूपी उपचुनाव के नजीते आज घोषित हो गए। भाजपा ने अधिकतर सीटों पर जीत हासिल की, वहीं सपा-बसपा के भी खाते में कम से कम एक-एक सीट आती दिख रही है। लेकिन कांग्रेस को उपचुनाव में एक सीट पर भी जीत हासिल होती नहीं दिख रही है। वहीं गंगोह सीट पर जिस फिल्मी अंदाज में भाजपा के कीरत सिंह को जीत हासिल हुई, उससे कांग्रेस बौखलाई हुई है। शुरुआती राउंड्स की काउंटिंग को देखकर तो कांग्रेस ने जीत का जश्न भी मनाना शुरू कर दिया था, लेकिन अंत में भाजपा को चमत्कारी जीत हासिल हुई। इस पर कांग्रेस संदेह भी जता रही है। हाथ को आया पर मुंह न लगा वाली स्थिति से गुजर रही कांग्रेस ने इस पर आक्रोश व्यक्त किया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने इसको लेकर रायबरेली में बयान भी जारी किया। प्रियंका ने भाजपा पर सत्ता का दुरुपयोग कर जिला प्रशासन से कांग्रेस के वोट कर करवाने का आरोप लगाया है। आपको बता दें कि बीजेपी के कीरत सिंह ने कांग्रेस के नोमान मसूद को केवल 5362 वोटों से हरा दिया है।

ये भी पढ़ें- भाई आया कांग्रेस में, तो अदिति सिंह ने पार्टी को फिर दे दिया बड़ा झटका, प्रियंका ने चला था बड़ा दांव

प्रियंका ने कहा यह-

प्रयंका गांधी ने कहा कि भाजपा इतने अहंकार में है कि गंगोह में हमारे जीतते हुए प्रत्याशी को काउंटिंग सेंटर से निकालकर उनका मंत्री जनता का निर्णय बदलने के प्रयास में है। जिलाधिकारी को पाँच-पाँच बार फोन पर लीड कम करवाने के आदेश आ रहे थे। यह लोकतंत्र का सरासर अपमान है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी इसके ख़िलाफ सख़्ती से लड़ेगी। निर्वाचन आयोग इस मामले की निष्पक्षता से जाँच कराए।

ये भी पढ़ें- सीएम योगी ने दी 15 लाख रुपए व अन्य बड़ी मदद, पत्नी ने कहा- जैसे मेरे पति कमलेश तिवारी को मारा वैसे ही हत्यारों को मारकर उनका खून देखना चाहती हूं

सपा नेता भी आक्रोशित-
इस पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष संतर पाल ने कहा प्रशासन ने जबरदस्ती भाजपा को जिताया है। उन्होंने जिलाधिकारी पर सभी एजेंटों को बंधक बनाने का आरोप लगाया। कांग्रेस प्रत्याशी नोमान ने हार के बाद कहा कि जिला प्रशासन ने लोकतंत्र की हत्या की है। इसकी लड़ाई लड़ी जाएगी। चुनाव आयोग से शिकायत की जाएगी। जिला प्रशासन भाजपा के एजेंट बनकर काम किया।

पार्टी - प्रत्याशी - वोट

भाजपा - कीरत सिंह - 68,237

कांग्रेस- नोमान मसूद -62,875

सपा- - इंद्रसेन - 57,352

बसपा- चौधरी इरशाद - 32,269