28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रोड शो के लिए लखनऊ पहुंची प्रियंका गांधी, हो रहा है जोरदार स्वागत, देखें वीडियो

एयरपोर्ट में कांग्रेसियों ने प्रियंका गांधी का जोरदार स्वागत किया..

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Hariom Dwivedi

Feb 11, 2019

Priyanka Gandhi road show

रोड शो के लिए लखनऊ पहुंची प्रियंका गांधी, हो रहा है जोरदार स्वागत

लखनऊ. पॉलिटिकल एंट्री के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा आज लखनऊ में अपना पहला मेगा रोड शो करेंगी। राजधानी की सड़कों पर 40 किलोमीटर लंबे रोड शो के लिए वह लखनऊ पहुंच चुकी हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोकसभा प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया भी रोड शो में उनके साथ हैं। एयरपोर्ट पर कांग्रेसियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। एयरपोर्ट से ही प्रियंका का मेगा रोड शो शुरू हो गया जो लखनऊ के मुख्य मार्गों से होते हुए कांग्रेस के पार्टी दफ्तर तक चलेगा। रोड शो के दौरान प्रियंका लगभग हर चौक-चौराहे पर बने महापुरुषों की मूर्तियों पर माल्यार्पण करते हुए आगे बढ़ेंगी। उनका आखिरी माल्यार्पण कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय के सामने राजीव गांधी की प्रतिमा पर होगा। इसके बाद कांग्रेस दफ्तर में प्रवेश करेंगी। पार्टी दफ्तर में नया मीटिंग हॉल बना है, जिसका उद्घाटन भी प्रियंका गांधी करेंगी।

लखनऊ प्रियंका गांधी के जोरदार स्वागत को तैयार है। कांग्रेस दफ्तर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। अमौसी एयरपोर्ट से लेकर कांग्रेस कमेटी के दफ्तर तक सड़क के दोनों तरफ पोस्टर व होर्डिंग लगे हैं। कोई भी कोना तक खाली नहीं है। कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार लखनऊ आए राहुल गांधी का भी इतना जोरदार स्वागत नहीं किया गया था।

रोड शो के बाद राहुल गांधी दिल्ली वापस लौट जाएंगे, लेकिन पूर्वी उत्तर प्रदेश की लोकसभा प्रभारी प्रियंका गांधी 12 से 14 फरवरी तक नेताओं-कार्यकर्ताओं संग मैराथन बैठक करेंगी। वहीं, ज्योतिरादित्य सिंधिया पश्चिमी उत्तर प्रदेश के नेताओं संग चुनावी रणनीतियों पर चर्चा करेंगे।

देखें वीडियो...