7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बोट के बाद अब रेल व बस यात्रा कर प्रियंका गांधी अवध क्षेत्र की लोकसभा सीटों के मतदाताओं से करेंगी संवाद

कांग्रेस को अपनी खोई हुई प्रतिष्ठा वापस दिलाने की कोशिश में लगीं कांग्रेस महासचिव व यूपी लोकसभा चुनाव प्रभारी प्रियंका गांधी बोट यात्रा के बाद अब बस और रेलगाड़ी से यात्रा करने की तैयारी में हैं।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Abhishek Gupta

Mar 24, 2019

Priyanka Gandhi

Priyanka Gandhi

लखनऊ. कांग्रेस को अपनी खोई हुई प्रतिष्ठा वापस दिलाने की कोशिश में लगीं कांग्रेस महासचिव व यूपी लोकसभा चुनाव प्रभारी प्रियंका गांधी बोट यात्रा के बाद अब बस और रेलगाड़ी से यात्रा करने की तैयारी में हैं। अवध क्षेत्र में ट्रेन व बस से सफर कर पार्टी के लिए प्रचार-प्रसार करेंगी। पार्टी सूत्रों का दावा है कि प्रियंका गांधी जल्द ही ट्रेन के जरिए दिल्ली से कानपुर तक की यात्रा करेंगी। इस दौरान प्रियंका रास्ते में पड़ने वाले सभी पार्टी प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगी। अवध में वे रोड शो भी करेंगी।

ये भी पढ़ें- शिवपाल यादव की बहुत बड़ी घोषणा, यूपी के बाद 9 राज्यों के लोकसभा प्रत्याशियों का किया ऐलान, देखें पूरी लिस्ट

भाई राहुल के लिए करेंगी प्रचार-

27 मार्च को प्रियंका गांधी लखनऊ से निकलकर बाराबंकी के दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र के कोटवा सड़क से फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र में रोड शो की शुरुआत करेंगी। कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. निर्मल खत्री के समर्थन में वह जगह-जगह लोगों से मिलते हुए फैजाबाद पहुंचेगी, जहां पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वह अयोध्या पहुंचकर हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन करेंगी। अयोध्या में रोड शो करते हुए मऊ शिवाला रानी बाजार बारून कुचेरा मिल्कीपुर कुमारगंज होते हुए अमेठी लोकसभा क्षेत्र उसी दिन पहुंच जाएगी और वहां पर वह अपने भाई राहुल गांधी के लिए चुनाव प्रचार करेंगी।

ये भी पढ़ें- सांसद साक्षी महाराज का अयोध्या मुद्दे को लेकर बहुत बड़ी घोषणा, कहा- महीने 2 महीने का....

मंदिर और दर्गाहों में भी जाएंगी-

प्रयागराज, काशी और विंध्याचल के बाद अब प्रियंका गांधी अयोध्या सहित सूबे के प्रमुख प्रमुख धार्मिक स्थानों की चुनावी यात्रा करेंगी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका 27 मार्च को रामनगरी के हुनमानगढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी। अवध में रोड शो के दौरान वह बाराबंकी के प्रसिद्ध महादेवा के मंदिर जाएंगी तो वहीं देवा शरीफ में हाजी वारिस अली शाह की मजार पर चादर भी चढ़ाएंगी। बीते दिनों वह प्रिंयका ने गंगा यात्रा की थी। इस दौरान उन्होंने प्रयागराज में संकटमोचक हनुमान जी के दर्शन किये। विंध्याचल भी गईं। वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक कर भूतभावन भगवान का आशीर्वाद लिया। मौलाना इस्माइल चिस्ती की मजार पर चादर भी चढ़ाई। इन यात्राओं के जरिये प्रियंका की कोशिश यह संदेश देने की है कि कांग्रेस पार्टी हमेशा ही हिंदू-मुस्लिम एकता की पक्षधर रही है।