
Priyanka Gandhi
Anil K. Ankur
लखनऊ। सोमवार को चारबाग मेट्रो से एयर पोर्ट के पास तक सफर कुछ अलग सा था। ऊंची नीची पटरियों से होती हुई मेट्रो से शहर कांग्रेस के झंडों, राहुल - प्रियंका के होर्डिंगों और पोस्टरों से ढका दिख रहा था। यूं कहें कि तीन दशक बाद लखनऊ की सड़कें तिरंगे से पटी दिखीं। चौधरी चरण सिंह अमौसी एयर पोर्ट पर दोपहर को जैसे ही जहाज उतरा तो बाहर ढोल मंजीरा लिए कांग्रेसी नाचने लगे। प्रियंका गांधी जिंदाबाद, राहुल गांधी जिंदाबाद से माहौल गूंज उठा, तभी भीड़ से जोरदार आवाज आई- लो वह आ गई...। इसके बाद इतने नारे गंूजे कि कुछ भी सुनाई ेदेना बंद हो गया और प्रियंका ने मुस्कुराते हुए हाथ हिलाया और आगे बढ़ गईं। लालबाग में राहुल गांधी ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम बैक फुट पर नहीं खेलेंगे अब हम फ्रंट फुट पर खेलने आए हैं। केन्द्र के बाद यूपी में भी हम सरकार बनाएंगे। हमारी सरकार गरीबों, दलितों और पिछड़ों की सरकार होगी।
प्रियंका गांधी ने गत दिवस सोशल मीडिया में अपना बयान ट्वीट किया था कि मैं आ रही हूं। आज जब वे लखनऊ की सरजमीं पर उतरीं तो जनसमूह ने राहुल और प्रियंका के लिए इतने नारे लगाए कि कुछ भी सुनाई देना बंद हो गया। सादे लिबास में प्रियंका का कांफीडेंस लेवल देखने लायक था। उनकी बॉडी लेंगुएज एक मंजे हुए राजनीकि सितारे की तरह दिख रही थी। रोड शो के लिए बनाए गए रथ में सबसे राहुल, प्रियंका और ज्योतिरादित्य सिंधिया चढ़े। उसके बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सिने स्टार राजबब्बर ने भी रथ पर चढ़ते ही प्रियंका और राहुल के लिए जमकर नारेबाजी करनी शुरू कर दी। राजबब्बर का जोश भी आज युवा छात्र नेताओं की तरह दिख रहा था।
अमौसी एयर पोर्ट से शुरू हुए इस रोड शो में इतनी ज्यादा भीड़ थी कि दो घंटे में रोड शो केवल एक किलोमीटर तक चल पाया। इसके बाद समय देखते हुए बीच रास्ते में बने स्वागत द्वारों में राहुल प्रियंका और अन्य नेताओं ने समय कम देना शुरू किया। हुसैनगंज चौराहे तक पहुंचते पहुंचते भीड़ और बढ़ गई। रोड शो की गति और धीमी हो गई। यहां पर उन्होंने राणा प्रताप की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। बर्लिंग्टन चौराहे से लालबाग की ओर यह रोड शो मुड़ गया। जिस रास्ते से प्रियंका निकल रही थीं, लोग उन्हें देखने के लिए अपने घरों के छज्जों और छतों पर चढ़कर उनका अभिवादन कर रहे थे। घरों से भी लोग तिरंगे लहराकर यह बयां करने की कोशिश कर रहे थे कि लखनऊ में प्रियंका तुम्हारा स्वागत है।
लालबाग में राहुल ने उत्साहित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अब वह बैक फुट पर नहीं खेलेंगे। फंट फुट पर जाकर चौका ***** जड़ेंगे। केन्द्र में ही नहीं बल्कि यूपी में भी कांग्रेस की सरकार बनाएंगे। हमारी सरकार गरीबों, दलितों,पिछड़ों और अल्पसंख्यकों की सरकार होगी। राहुल आज भी अपनी शैली में बोल ही गए- चौकीदार..., जनता ने उत्तर दिया चोर है। राहुल ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। प्रियंका भी लोगों को हाथ हिलाकर अभिवादन करती रहीं। ज्योतिरादित्य सिंधिया युवाओं के लिए आकर्षण का केन्द्र बने रहे। यहां काफिला गांधी प्रतिमा पर पहुुंचा वहां माल्यार्पण करनके बाद सरदार पटेल की मूर्ति पर माला चढ़ाई। रोड शो में जनता बढ़ती जा रही थी। पार्क रोड होते हुए सीधे कालिदास मार्ग चौराहे पर पहुंचे और वहां राजीव गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। उसके बाद सीधे मालएवेन्यू स्थित नेहरू भवन कांग्रेस कार्यालय में रोड शो समाप्त हुआ। इस पूरे रास्ते में पैदल चलना भी मुश्किल हो गया था।
Published on:
11 Feb 2019 04:37 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
