3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति बनीं प्रोफेसर पूनम टंडन, जानिए इनके बारे में

Appointed by Anandiben Patel: राज्यपाल के दिशा निर्देश में उनका लक्ष्य गोरखपुर विश्वविद्यालय को विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में और बेहतर स्थान दिलाने का सर्वोत्तम प्रयास होगा।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Ritesh Singh

Aug 25, 2023

Deendayal Upadhyaya Gorakhpur University

Deendayal Upadhyaya Gorakhpur University

Gorakhpur University Vice Chancellor: प्रोफेसर पूनम टंडन लखनऊ विश्वविद्यालय के भौतिक विज्ञान विभाग में 2006 से प्रोफेसर के पद पर कार्यरत है, और लगभग 30 वर्षों से लखनऊ विश्वविद्यालय में शिक्षण कार्य कर रही है। इसके साथ ही राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय जनरल्स में उनके 250 से अधिक शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं। उनके अधीन लगभग 40 छात्रों ने अपना पीएचडी वर्क पूरा किया है।

प्रोफेसर पूनम टंडन को कई मिले अवार्ड

प्रोफेसर पूनम टंडन ने कई अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के साथ काम भी किया है। लखनऊ विश्वविद्यालय में उन्होंने डीन स्टूडेंट वेलफेयर और डीन एकेडमिक्स जैसे पदों को सुशोभित कर रही हैं। वर्तमान में उपक्रम के महानिदेशक पद पर भी कार्य कर रही हैं। प्रोफेसर पूनम टंडन को यंग साइंटिस्ट अवार्ड, यूजीसी अवार्ड, फुलब्राइट स्कॉलरशिप, हम बुल्ट अवार्ड और शिक्षक श्री सम्मान भी प्राप्त हो चुका है।


राज्यपाल ने गोरखपुर विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति उत्तर प्रदेश समस्त विश्वविद्यालय आनंदीबेन पटेल ने प्रोफेसर पूनम टंडन को दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया है।


प्रोफेसर पूनम टंडन की पहली प्राथमिकता शिक्षा , अनुशासन और रैंकिंग

प्रोफेसर पूनम टंडन ने बताया कि दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय वर्तमान में नैक ए प्लस प्लस ग्रेड प्राप्त विश्वविद्यालय है। राज्यपाल के दिशा निर्देश में उनका लक्ष्य गोरखपुर विश्वविद्यालय को विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में और बेहतर स्थान दिलाने का सर्वोत्तम प्रयास होगा।

Story Loader