
लखनऊ। मानक नगर थाना इलाके में युवक की चेन लूटकर भाग रहे दो लुटेरों का पीछा कर रहे सिपाहियों को लुटेरों ने लात मारकर गिरा दिया। इसके बाद उन पर पिस्टल तान दी, लेकिन ऐन वक्त पर पिस्टल की मैगजीन नीचे गिर गई। इस वजह से बदमाशों को भागना पड़ा।
घटना में एक सिपाही को गंभीर चोटें आई हैं। श्रीनगर मानकनगर निवासी भरत नारायण श्रीवास्तव का बेटा गौरव सोमवार सुबह 10:30 बजे के करीब घर से कुछ सामान लेने निकला था। लौटते वक्त बाइक सवार बदमाशों ने गौरव की करीब डेढ़ तोले की सोने की चेन लूट ली।
गौरव के शोर मचाने पर वहीं खड़े सिपाही सुरेश और कौशल किशोर ने उनका अपनी बाइक से पीछा कर लिया। सिपाही सुरेश ने बदमाशों की चलती बाइक में झपट्टा मारकर गिराने का प्रयास किया। इस पर एक बदमाश ने उसे धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद कौशल किशोर ने सुरेश को बाइक पर पीछे बैठाया और दोबारा लुटेरों का पीछा शुरू किया।
दोनों लुटेरे एक गली में पहुंचे थे, तभी सिपाही भी उनके पास जा पहुंचे। यहां एक बदमाश ने सिपाहियों की बाइक में लात मार दी। इससे दोनों सिपाही बाइक समेत गिर पड़े और एक लुटेरे ने पिस्टल निकालकर बदमाशों को गोली मारने का प्रयास किया, लेकिन पिस्टल की मैगजीन नीचे गिर गई। इसके बाद दोनों बदमाश भाग निकले।
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
