26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा नए साल पर लखनऊ की जनता को एलिवेटेड रोड की सौगात

मुंशी पुलिया चौराहा, खुर्रम नगर चौराहा, इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहा पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को चेतावनी दी जल्द मजबूती के साथ निर्माण कार्य को पूरा करे।

3 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Ritesh Singh

Oct 27, 2023

   लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद का अचानक निरीक्षण

लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद का अचानक निरीक्षण

प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने लखनऊ में राष्ट्रीय मार्ग मुंशी पुलिया चौराहे एवं खुर्रम नगर चौराहे पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पॉलीटेक्निक ग्राउण्ड पर कास्टिंग यार्ड का भी निरीक्षण किया और फ्लाईओवर को आगामी जनवरी माह के अंत तक हर हाल में पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही यह भी कहा कि यातायात सुगमता के लिए समानांतर रूप से सर्विस रोड का निर्माण कराया जाये तथा समस्त कार्य पूर्ण गुणवत्ता, सुरक्षा एवं समयबद्धता से पूर्ण किये जाये।


मुंशी पुलिया फ्लाईओवर 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य

लोक निर्माण मंत्री माध्यम से विभागीय अधिकारियों, ई0पी0सी0 कॉन्ट्रैक्ट तथा कंसलटेंट के साथ कार्य की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। उनके द्वारा सर्विस रोड का निर्माण कार्य समानांतर रूप से किये जाने के लिए निर्देशित किया गया, ताकि यातायात को कोई दिक्कत न हो। निरीक्षण के समय राष्ट्रीय मार्ग के मुख्य अभियन्ता, अधीक्षण अभियन्ता व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : अब भारतीय रेलवे ने शुरू किया MOBILE APP, से बुक होगी टिकट, जानिए तरीका

कहा कि मुंशी पुलिया फ्लाईओवर को पूर्ण करने की निर्धारित तिथि 6.09.2024 है, परन्तु इस कार्य को जनवरी 2024 में ही समय से पूर्व पूर्ण किये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी प्रकार खुर्रम नगर फ्लाईओवर को निर्धारित तिथि जनवरी 2024 तक पूर्ण किये जाने का लक्ष्य दिया गया है।

फ्लाईओवर की लम्बाई 890 मी0 तथा चौड़ाई 22.50 मीटर

प्रसाद ने कहा कि इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर फ्लाईओवर के निर्माण हेतु 120.00 करोड़ रुपये का आगणन भारत सरकार को प्रेषित किया जा चुका है तथा इसकी स्वीकृति शीघ्र की प्राप्त होने की संभावना है। इस फ्लाईओवर की लम्बाई 890 मी0 तथा चौड़ाई 22.50 मीटर प्रस्तावित है। इस फ्लाईओवर के निर्माण से इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर लगने वाले जाम से निजात मिलेगी तथा पॉलीटेक्निक चौराहा होते हुये सीतापुर की ओर जाने वाले वाहनों को सुगत यातायात उपलब्ध हो सकेगा।


स्थानीय यातायात की सुविधा का रखा है ध्यान

मुंषीपुलिया चौराहे पर फ्लाईओवर का निर्माण कार्य 135.56 करोड़ रुपये की लागत से कराया जा रहा है। इस फ्लाईओवर में 1400 मीटर लम्बाई का एलीवेटेड वायाडक्ट एवं 460 मीटर लम्बाई में दोनो ओर अप्रोच रोड एवं स्थानीय यातायात की सुविधा के लिए 3720 मीटर सर्विस रोड का प्राविधान रखा गया है। वर्तमान में गर्डर की कास्टिंग तेजी से कराई जा रही है जिसके लिये पॉलीटेक्निक ग्राउण्ड में कास्टिंग यार्ड स्थापित किया गया है। फाउंडेशन का कार्य पूर्ण किया जा चुका है तथा पियर कास्टिंग व गर्डर लांचिंग का कार्य कराया जा रहा है।

खुर्रम नगर चौराहा तथा कल्याणपुर क्रॉसिंग नवंबर में खुलेगा

खुर्रमनगर चौराहे पर यातायात की सुविधा के लिए 1336 मीटर लम्बाई का एलीवेटेड फ्लाईओवर एवं 375 मीटर लम्बाई में दोनो ओर अप्रोच रोड, स्थानीय यातायात हेतु 3422 मीटर सर्विस रोड के प्राविधान सहित 200.66 करोड़ रुपये की लागत से कार्य कराया जा रहा है। इस परियोजना में कुल 69 स्पान का कार्य किया जाना है, जिसमें से वर्तमान कुकरैल नाले पर 76 मीटर स्पान तथा 50 मीटर लम्बाई के 4 स्पान का भी कार्य सम्मिलित है। कुल 69 स्पान में से अभी तक 34 स्पान पर डेक स्लैब स्तर तक का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। सेक्टर-25 एवं बंधा रोड जंक्शन पर 50 मी0 स्टील गर्डर की लांचिंग का कार्य पूर्ण करा दिया गया है तथा खुर्रम नगर चौराहा तथा कल्याणपुर क्रॉसिंग पर नवंबर 2023 तक गर्डर लांचिंग किया जाना लक्ष्य है।