मुख्यमंत्री योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि गुरुदेव रबींद्रनाथ ठाकुर के बांग्लादेश स्थित पुश्तैनी घर पर असामाजिक तत्वों द्वारा की गई तोड़फोड़ और लूट अत्यंत निंदनीय, शर्मनाक और दुखद है। उन्होंने कहा कि यह घटना केवल एक सांस्कृतिक प्रतीक पर हमला नहीं है, बल्कि यह मानवता, सहिष्णुता और विरासत के मूल्यों को कुचलने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि यह हमला बांग्लादेश में बढ़ती सांस्कृतिक असहिष्णुता का प्रतीक बन चुका है।