
नई महिला कांग्रेस की महासचिव अदिति सिंह इस मामले को लेकर आई थीं चर्चा में..
लखनऊ. उत्तर प्रदेश की रायबरेली सदर सीट से विधायक अदिति सिंह को कांग्रेस अध्यक्ष ने अहम जिम्मेदारी देते हुए हुए अखिल भारतीय महिला कांग्रेस का महासचिव बना दिया गया है। कांग्रेस के महासचिव अशोक गहलोत ने एक प्रेस रिलीज जारी करते हुए इसकी सूचना दी है। इस सूचने से उनके समर्थकों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है। बता दें कि अदिति सिंह साल 2017 में हुए यूपी विधानसभा चुनाव जीत तक रायबरेली सदर से विधायक बनी है, जबकि इनके पिता अखिलेश सिंह भी इसी सीट से कांग्रेस पार्टी के विधायक रह चुके हैं, 29 साल की अदिति ने अमेरिका के ड्यूक यूनिवर्सिटी से मैनेजमेंट की पढ़ाई की है।
इस मामले को लेकर थी चर्चा
बता दें कि अदिति सिंह राहुल गांधी से शादी की अफवाहों को लेकर चर्चा में आई थी। राहुल गांधी अौर अदिति सिंह की तस्वीर को सोशल मीडिया पर राहुल गांधी की सगाई की तस्वीर कह कर फैलाया गया था। वहीं अदिति सिंह ने इस मामले को लेकर ट्वीट कर राहुल गांधी के साथ सगाई की खबरों का खंडन किया था। उन्होंने ये भी कहा कि राहुल उनके भाई जैसे हैं, वह उन्हें राखी बांधती हैं। राहुल के साथ शादी की खबरों को अफवाह बताते हुए अदिति सिंह ने कहा कि यह कुछ लोगों की शैतानी हरकत है। वो अफवाह फैलाने वालों पर कानूनी कार्रवाई करेंगी।
अदिति सिंह उत्तर प्रदेश की रायबरेली जिले की सदर विधायक हैं। इनके पिता का नाम अखिलेश सिंह हैं जोकि कांग्रेस पार्टी समेत अलग-अलग दलों से 5 बार विधायक के पद पर रह चुके हैं। अदिति सिंह के पिता अखिलेश सिंह को बाहुबली नेता के नाम से भी जाना जाता हैं। रायबरेली में वह बहुत लोकप्रिय भी हैं। अदिति सिंह के लिए रायबरेली कांग्रेस की परंपरागत सीट मानी जाती है। अदिति सिंह पिछले साल हुए यूपी विधानसभा चुनाव में 90 हजार से अधिक वोटों से जीतकर रायबरेली सदर सीट से विधायक बनी थी।
Published on:
23 Aug 2018 05:34 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
