4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘केजरीवाल को नहीं पसंद दूसरा चेहरा…’ राघव चड्ढा को लेकर कुमार विश्वास की भविष्यवाणी हुई सच

आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा को राज्यसभा में डिप्टी लीडर पद से हटाकर अशोक मित्तल को जिम्मेदारी दी। इस फैसले से सियासी हलचल बढ़ गई है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Anuj Singh

Apr 04, 2026

राघव चड्ढा हटाए गए, कुमार विश्वास की भविष्यवाणी हुई सच?

राघव चड्ढा हटाए गए, कुमार विश्वास की भविष्यवाणी हुई सच?

Raghav Chadha News: आम आदमी पार्टी (AAP) ने हाल ही में एक बड़ा फैसला लिया है। पार्टी ने अपने राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को डिप्टी लीडर के पद से हटा दिया है। उनकी जगह पर पंजाब से सांसद अशोक मित्तल को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को पत्र लिखकर इस बदलाव की जानकारी दी। साथ ही, राघव चड्ढा को सदन में पार्टी की ओर से बोलने का समय न देने की भी मांग की गई है। यह फैसला लोगों के लिए चौंकाने वाला रहा।

कुमार विश्वास की पुरानी भविष्यवाणी वायरल

इस फैसले के बाद पूर्व आप नेता कुमार विश्वास की एक पुरानी वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। यह वीडियो डेढ़ साल पुरानी है। कुमार विश्वास 'शुभांकर मिश्रा' के पॉडकास्ट में बात कर रहे थे। उन्होंने कहा था कि अगला शिकार वह होगा, जिसे पार्टी ने खुद आगे बढ़ाया है। उन्होंने आगे कहा कि अभी वह फेमस हो गया है। एक्ट्रेस से प्यार कर लिया है। रील में दिखने लगा है। मैंने तभी कहा था, ये गया। इसको नहीं छोड़ेगा। क्योंकि आप इतने ज्यादा डरे हुए हैं। आपको किसी और की आभा बर्दाश्त ही नहीं है। कुमार विश्वास की यह भविष्यवाणी अब राघव चड्ढा के मामले से जोड़कर देखी जा रही है। लोग कह रहे हैं कि उन्होंने पहले ही बता दिया था कि पार्टी अपनी बढ़ती लोकप्रियता को बर्दाश्त नहीं कर पाती।

राघव चड्ढा का पलटवार

पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो संदेश पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि खामोश करवाया गया हूँ, हारा नहीं हूँ। 'आम आदमी' को मेरा संदेश। वीडियो में राघव चड्ढा ने कहा कि उन्हें बोलने से रोका जा रहा है, लेकिन उनकी खामोशी को हार मत समझना। उन्होंने अपनी तुलना दरिया से की और कहा कि वक्त आने पर यह सैलाब बन सकता है। यह मैसेज उन्होंने आम आदमी के नाम पर दिया।

पार्टी नेताओं की प्रतिक्रिया

राघव चड्ढा के बयान के बाद आम आदमी पार्टी के कई नेताओं ने उनकी कार्यशैली पर सवाल उठाए। नेता जैसे संजय सिंह, सौरभ भारद्वाज और अनुराग ढांडा ने कहा कि पार्टी अरविंद केजरीवाल की विचारधारा की सिपाही है। उन्होंने राघव चड्ढा पर आरोप लगाया कि वे जरूरी मुद्दों पर ठीक से नहीं बोल रहे थे। अशोक मित्तल, जिन्हें नया पद मिला है, उन्होंने कहा कि राघव चड्ढा ने सबसे पहले उन्हें बधाई दी थी। उन्होंने इस बदलाव को सामान्य संगठनात्मक फैसला बताया।

आखिर क्यों मचा बवाल?

राघव चड्ढा पार्टी के युवा और सक्रिय चेहरों में से एक माने जाते हैं। उन्होंने संसद में कई मुद्दों को जोरदार तरीके से उठाया था। लेकिन पार्टी नेतृत्व को उनकी बढ़ती लोकप्रियता पसंद नहीं आई, ऐसा कई लोग मान रहे हैं। कुमार विश्वास की वीडियो ने इस बहस को और तेज कर दिया है। लोग सोशल मीडिया पर चर्चा कर रहे हैं कि AAP में असहमति बर्दाश्त नहीं की जाती। लोगों का कहना है कि केजरीवाल को नहीं पसंद दूसरा चेहरा लोकप्रिय हो, इसलिए राघव चड्ढा को हटाया गया है।