
राहुल गांधी केरल की वायनाड सीट से सांसद हैं
कांग्रेस सासंद राहुल गांधी को 2019 के 'मोदी सरनेम' से जुड़े मानहानि केस में गुजरात के सूरत की एक कोर्ट ने दो साल की सजा सुनाई है। राहुल गांधी को सजा सुनाए जाने पर यूपी कांग्रेस ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
तानाशाह डर गया है: यूपी कांग्रेस
यूपी कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए लिखा है, "सबको पता है राहुल गांधी जी तानाशाह के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहे हैं। गलत को गलत कहने का साहस दिखा रहे हैं। इस साहस से तानाशाह घबराया हुआ है। कभी ED, कभी पुलिस, कभी केस, कभी सजा से डराने में जुटा है। राहुल गांधी जी इस मामले में न्यायसंगत अपील दायर करेंगे। हम लड़ेंगे और जीतेंगे।"
कोर्ट ने एक महीने के लिए सजा पर रोक लगाई
राहुल गांधी को सजा सुनाए जाने के बाद कोर्ट ने उनको जमानत दे दी है। साथ ही राहुल गांधी को फैसले के खिलाफ अपील हाईकोर्ट में अपील की इजाजत दी गई है। एक महीने तक उनकी सजा पर रोक रहेगी।
राहुल गांधी ने एक सभा में कहा था कि सभी चोरों का सरनेम मोदी ही होता है? इस बयान के लिए उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। जिसमें सूरत जिला अदालत ने आज सजा का ऐलान किया है।
Updated on:
23 Mar 2023 01:33 pm
Published on:
23 Mar 2023 01:11 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
