24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

26 जनवरी को रेल से यात्रा करने वाले जान लें! ये ट्रेनें हुई कैंसिल, कुछ का रुट डायवर्ट

Indian Railways: 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस है। इसी को ध्यान रखते हुए रेलवे ने कई ट्रेनों को कैंसिल, देरी से चलाने, रुककर और कुछ के रूट डायवर्ट करने का फैसला लिया है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Anand Shukla

Jan 24, 2024

rail_train.jpg

गणतंत्र दिवस के दिन रेलवे ने कई ट्रेनें को कैंसिल कर दिया है।

Indian Railways: 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के परेड को ध्यान में रखते हुए रेलवे विभाग ने एक बड़ा फैसला लिया है। इस दिन कई ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। इतना ही कुछ ट्रेनें के रूट डायवर्ट और कुछ को देरी से चलाया जाएगा। दरअसल, गणतंत्र दिवस परेड समारोह के चलते 26 जनवरी 2024 को नई दिल्ली में तिलक ब्रिज पर रेल यातायात सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक अस्थायी रूप से रद्द रहेगी। इसी के चलते कई ट्रेंने अस्थायी रूप से कैंसिल/रूट डायवर्ट/रोक कर चलाई जायेंगी। वहीं, कुछ ट्रेनों को रेगुलेट किया जाएगा।

ये ट्रेंने रहेंगी कैंसिल

1. 04947 गाजियाबाद- नई दिल्ली स्पेशल 26.01.2024 को कैंसिल रहेगी।

2. 04952 नई दिल्ली- गाजियाबाद स्पेशल 26.01.2024 को कैंसिल रहेगी।

3. 04913/04912 पलवल-गाजियाबाद-पलवल स्पेशल 26.01.2024 को कैंसिल रहेगी।

4. 04965 पलवल-नई दिल्ली स्पेशल 26.01.2024 को कैंसिल रहेगी।

इन ट्रेंने का किया गया रूट- डायवर्ट
1. 04444 नई दिल्ली- गाजियाबाद ईएमयू एक्सप्रेस स्पेशल को नई दिल्ली-दिल्ली-दिल्ली शाहदरा-साहिबाबाद के रास्ते चलाया जाएगा।

2. 04956 दिल्ली-गाजियाबाद स्पेशल (वाया तिलक ब्रिज) को जरूरत पड़ने पर दिल्ली-दिल्ली शाहदरा-साहिबाबाद के रास्ते चलाया जाएगा।

3. 04408 शकूरबस्ती-पलवल ईएमयू एक्सप्रेस स्पेशल को पटेल नगर-दिल्ली सफदरजंग-हजरत निजामुद्दीन के रास्ते चलाया जाएगा।

4. 12423 डिब्रूगढ़ टाउन-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को जरूरत पड़ने पर साहिबाबाद-दिल्ली शाहदरा-दिल्ली-नई दिल्ली के रास्ते चलाया जाएगा।

5. 14315 बरेली-नई दिल्‍ली इंटरसिटी एक्‍सप्रेस को जरूरत पड़ने पर बरास्‍ता साहिबाबाद-दिल्‍ली शाहदरा-दिल्‍ली जंक्शन नई दिल्‍ली के रास्ते चलाया जाएगा।

6. 12313 सियालदह-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को यदि जरूरी हुआ तो साहिबाबाद-दिल्ली शाहदरा-दिल्ली जंक्शन-नई दिल्ली के रास्ते चलाया जाएगा।

7. 12056 देहरादून-नई दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस को साहिबाबाद-दिल्ली शाहदरा-दिल्ली-नई दिल्ली के रास्ते चलाया जाएगा।

8. 12441 बिलासपुर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को यदि जरूरी हुआ तो साहिबाबाद-दिल्ली शाहदरा-दिल्ली जंक्शन-नई दिल्ली के रास्ते चलाया जाएगा।

9. 12259 सियालदह-बीकानेर दुरंतो एक्सप्रेस को जरूरत पड़ने पर साहिबाबाद-दिल्ली शाहदरा-दिल्ली-नई दिल्ली के रास्ते चलाया जाएगा।

अस्थाई रूप से रोककर चलाई जाएंगी ये ट्रेंने

जो ट्रेनें रेगुलेट होंगी इसका अर्थ है कि गणतंत्र दिवस परेड के दिन इन्हें दिल्ली में कुछ समय तक रोककर फिर चलाया जाएगा।

1. 14086 सिरसा-तिलक ब्रिज एक्सप्रेस को जरूरी होने पर परेड पास होने तक नई दिल्ली में रेगुलेट किया जाएगा। (दिल्ली में रोककर चलाई जाएंगी)

2. 22848 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस को जरूरी होने पर परेड पास होने तक नई दिल्ली में रेगुलेट किया जाएगा।

3. 20504 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस को जरूरी होने पर परेड पास होने तक नई दिल्ली में रेगुलेट किया जाएगा।

4. 11078 जम्मू तवी-पुणे झेलम एक्सप्रेस को जरूरी होने पर परेड पास होने तक नई दिल्ली में रेगुलेट किया जाएगा।

5. 15128 नई दिल्ली-बनारस काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस को जरूरी होने पर परेड क्लीयरेंस तक नई दिल्ली में रेगुलेट किया जाएगा।

6. 02570 नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन स्पेशल को जरूरी होने पर परेड क्लीयरेंस तक नई दिल्ली में रेगुलेट किया जाएगा।

7. 14211 आगरा छावनी-नई दिल्‍ली इंटरसिटी एक्‍सप्रेस को जरूरी होने पर परेड क्लीयरेंस तक नई दिल्ली में रेगुलेट किया जाएगा।

8. 12425 हुजूर साहिब नांदेड-श्री गंगानगर सुपरफास्‍ट एक्‍सप्रेस को जरूरी होने पर परेड क्लीयरेंस तक नई दिल्ली में रेगुलेट किया जाएगा।

9. 12925 मुंबई सेंट्रल-अमृतसर पश्चिम एक्सप्रेस को जरूरी होने पर परेड क्लीयरेंस तक हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर रेगुलेट किया जाएगा।

10. 20801 इस्लामपुर-नई दिल्ली मगध एक्सप्रेस को जरूरत पड़ने पर गाजियाबाद में रेगुलेट किया जाएगा।

11. 12033 कानपुर सेंट्रल-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस को जरूरत पड़ने पर साहिबाबाद में रेगुलेट किया जाएगा।

12. 22625 यशवंतपुर-चण्‍डीगढ़ एक्सप्रेस को जरूरत पड़ने पर हजरत निजामुद्दीन में रेगुलेट किया जाएगा।

13. 20407 रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्‍सप्रेस को जरूरी होने पर परेड क्लीयरेंस तक साहिबाबाद में रेगुलेट किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: 25 जनवरी को आएगा डबल पश्चिमी विक्षोभ, इन इलाकों में होगी भयंकर बारिश, IMD Alert