25 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Railway Good News: केजीएमयू के गंभीर मरीजों को रेलवे यात्रा में राहत: अब मिलेगा मुफ्त या रियायती टिकट

Railway Free Ticket KGMU Serious Illness: लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) में इलाज करा रहे गंभीर रोगियों को अब भारतीय रेलवे में मुफ्त या रियायती यात्रा सुविधा मिलेगी। इसके लिए परिसर में जन सुविधा केंद्र स्थापित किया जा रहा है, जहां से मरीजों को प्रमाणित यात्रा पास जारी किए जाएंगे जिससे उन्हें सफर में राहत मिलेगी।
2 min read
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

May 04, 2025

केजीएमयू में जन सुविधा केंद्र की स्थापना

केजीएमयू में जन सुविधा केंद्र की स्थापना

Railway KGMU Travel Discount: लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) ने गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों के लिए एक नई पहल की है। अब ऐसे मरीजों को भारतीय रेलवे में मुफ्त या रियायती दरों पर यात्रा की सुविधा मिलेगी। इसके लिए केजीएमयू परिसर में एक जन सुविधा केंद्र स्थापित किया जा रहा है, जहां से मरीजों को रेलवे यात्रा पास जारी किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: लखनऊ का मौसम हुआ सुहाना: तेज हवाओं और बादलों ने दी तपिश से राहत, तापमान में 5 डिग्री की गिरावट

किन बीमारियों के मरीज होंगे पात्र

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुरेश कुमार के अनुसार निम्नलिखित गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीज इस सुविधा के पात्र होंगे:

  • कैंसर
  • किडनी रोग
  • थैलेसीमिया
  • हृदय रोग
  • हीमोफीलिया
  • ऑस्टोमी
  • एप्लास्टिक एनीमिया
  • गैर संक्रामक कुष्ठ रोग
  • यात्रा श्रेणियों में मिलने वाली छूट
  • भारतीय रेलवे की मौजूदा नीति के अनुसार:
  • स्लीपर और 3AC: मरीजों को 100% छूट।
  • AC चेयर कार, प्रथम और द्वितीय श्रेणी: 75% छूट।
  • AC 2 टियर और 1 टियर: 50% छूट।

साथी यात्री: उपयुक्त श्रेणियों में 50% से 75% तक की छूट।

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, 14 मई से शुरू होंगे आवेदन

पास प्राप्त करने की प्रक्रिया

  • मरीज को केजीएमयू से प्रमाणित मेडिकल दस्तावेज प्राप्त करने होंगे।
  • जन सुविधा केंद्र में आवेदन करके रेलवे यात्रा पास जारी करवाना होगा।
  • यह पास रेलवे टिकट काउंटर पर प्रस्तुत करके रियायती टिकट प्राप्त किया जा सकेगा।

डा. सुरेश ने बताया कि जिन मरीजों को यह पास दिया जाएगा, वह रेलवे टिकट काउंटर पर इसे दिखाकर जनरल और सामान्य आरक्षित श्रेणी में निशुल्क यात्रा का टिकट ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि वातानुकूलित (एसी) डिब्बों में यात्रा करने पर उन्हें विशेष छूट दी जाएगी। इससे देश के अलग-अलग क्षेत्रों से आने-जाने वाले गंभीर बीमारियों के मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें: लखनऊ में भीषण आग: रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, मुख्यमंत्री ने दिए कड़े निर्देश

केजीएमयू की अन्य पहले

केजीएमयू ने हाल ही में ट्रॉमा सेंटर में पहले 24 घंटे की आपातकालीन चिकित्सा मुफ्त प्रदान करने की योजना शुरू की है, जिससे मरीजों को तत्काल सहायता मिल सके।