25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rain Alert:मौसम धारण करेगा विकराल रूप, आज नौ जिलों में बारिश की चेतावनी

Rain Alert:बारिश से समूचा राज्य ठिठुर उठा है। इससे गलन काफी बढ़ गई है। इसी बीच आईएमडी ने आज भी राज्य के नौ जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है। साथ ही पहाड़ के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया है। आज सुबह से ही राज्य में मौसम विकट बना हुआ है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Naveen Bhatt

•

Updated: 25 Dec 2024, 6:23 PM IST

IMD has issued rain alert in nine districts today

आईएमडी ने आज नौ जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है

Rain Alert:मौसम आज कड़े तेवर दिखा रहा है। सोमवार को उत्तराखंड के कई इलाकों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सीजन का दूसरा हिमपात हुआ। इससे समूचे राज्य में ठंड बढ़ गई है। देर रात भी यहां कई इलाकों में बारिश हुई है। आज सुबह से ही उत्तराखंड में आसमान काले बादलों से ढका हुआ है। ठंड के चलते जन जीवन अस्त-व्यस्त चल रहा है। आईएमडी के मुताबिक आज यानी मंगलवार को भी उत्तराखंड के नौ जिलों में बारिश की संभावना है। आज मौसम विकराल रूप धारण कर सकता है। इससे आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने की भी संभावना है। राज्य में पश्चिमी विक्षोभ असर दिखाने लगा है।

आज इन जिलों में बारिश के आसार

उत्तराखंड के नौ  जिलों में आज भी बारिश की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल के मुताबिक, आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, देहरादून, चंपावत, नैनीताल और बागेश्वर में हल्की बारिश हो सकती है। बताया कि आज 2800 मीटर की ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। बारिश से ठंड में बढ़ोत्तरी होगी। बारिश के बाद प्रदेश में शीत लहर चलने की भी संभावना है। ऊंची चोटियां बर्फ से ढक चुकी हैं।

ये भी पढ़ें- दिल्ली की युवती से रेप कर नकाबपोश हो गया गायब, एसआईटी गठित

बर्फबारी से होगा नए साल का आगाज

आईएमडी ने 27 और 28 दिसंबर को पूरे राज्य में बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना जताई है। मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल के मुताबिक उत्तराखंड में 27 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे 27 और 28 दिसंबर को पूरे राज्य में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में जमकर हिमपात की संभावना है। इधर, सोमवार को भी राज्य के कई इलाकों में हिमपात हुआ है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि थर्टी फर्स्ट के दौरान उत्तराखंड में चारों ओर बर्फ से ढके इलाके नजर आ सकते हैं।

बारिश-बर्फबारी बढ़ाएगी दुश्वारियां

आईएमडी ने उत्तराखंड में आने वाले दिनों में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। बर्फबारी के कारण राज्य में सड़कें बंद होने की भी संभावना है। सड़कें बंद होने की स्थिति में दूरस्थ इलाकों के लोगों को तमाम परेशानियां उठानी पड़ती हैं। सबसे ज्यादा परेशानी सीमांत में बर्फबारी के कारण पैदा होती हैं। हालांकि सड़कों पर जमी बर्फ हटाने के लिए प्रशासन की ओर से स्नो कटर जैसी आधुनिक मशीनों का भी उपयोग किया जा रहा है। बीते दिनों हुई बर्फबारी के कारण भी कई सड़कें बंद होने से लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था। हालांकि स्नो कटर से बर्फ हटाकर यातायात सुचारू करा दिया गया था। बारिश के बाद सड़कों पर पाला जमने की भी संभावना है।