
नकाबपोश बदमाश ने युवती से रेप किया
Crime News:नकाबपोश बदमाश ने दिल्ली की युवती रेप किया है। ये सनसनीखेज वारदात उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के रानीखेत छावनी क्षेत्र में घटी है। बताया जा रहा है कि दिल्ली निवासी एक युवती कुछ दिन पूर्व ही अपने रिश्तेदार के यहां रानीखेत आई हुई थी। रिश्तेदारों के मुताबिक रविवार रात वह किसी कार्यक्रम के चलते घर से बाहर थे। युवती घर पर अकेली थी। देर रात टोपी और काला नकाब पहनकर एक बदमाश उनके घर में घुस आया था। उस नकाबपोश बदमाश ने दिल्ली से आई युवती से रेप किया। इससे पहले की युवती कुछ कह पाती आरोपी मौके से फरार हो गया। भय के मारे युवती ने घटना की सूचना फोन से रिश्तेदारों और परिजनों को दी।
नकाबपोश बदमाश द्वारा रेप की घटना को अंजाम देने का मामला सामने आने से पुलिस में हड़कंप मच गया। सोमवार को युवती कोतवाली पहुंची और पुलिस को जानकारी दी। एसएसपी देवेंद्र पींचा के मुताबिक रानीखेत में युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी को एसआईटी गठित की गई है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
रेप की घटना से खलबली का माहौल है। रेप करने वाले नकाबपोश की पहचान पीड़िता भी नहीं कर पाई है। मामला सामने आने के बाद फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। कोतवाल अशोक धनकड़ के मुताबिक पीड़िता का मेडिकल कराया हैं, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि के बाद अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एएसपी हरबंस सिंह के नेतृत्व में टीम ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। एसओजी और पुलिस आरोपी की शिनाखत में जुटी हुई हैं।
Updated on:
24 Dec 2024, 7:31 AM IST
Published on:
24 Dec 2024, 7:30 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.