Raj Sabha Election 2022 यूपी कोटे की 11 राज्यसभा सीटों के लिए 10 जून को चुनाव होने हैं। इन 11 में से 8 सीटों के भाजपा की झोली में जाने की प्रबल संभावना हैं। इन सीटों के लिए भाजपा प्रत्याशियों का ऐलान शनिवार को कर सकती है। कुछ चेहरे रिपीट होने के साथ ही आरपीएन सिंह, राधा मोहन दास अग्रवाल, लक्ष्मीकांत बाजपेई, बाबूराम निषाद सहित कई को राज्यसभा भेजे जाने की चर्चाएं राजनीतिक गलियारे में तेज है।