cost of building material अगर आप घर बनाने की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए यह समय सबसे अनुकूल है। जहां एक ओर आप सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर बनाने पर 2.5 लाख की सब्सिडी प्राप्त कर सकते हैं। वहीं, दूसरी और इन दिनों बिल्डिंग मटेरियल के रेट काफी कम हैं। वहीं कोरोना संक्रमण के चलते जमीनों के रेट में कोई खास वृद्धि नहीं हुई है। जिसके चलते आपको कम कीमत पर जमीन भी मिल जाएगी। इन दिनों बिल्डिंग मटेरियल के रेट में कमी आई है। सबसे ज्यादा कीमतें सरिया की कम हुई हैं। सरिया इन दिनों मात्र 7000 रुपये टन में मिल रही है। ईंट का रेट मार्के में 6000 रुपेय प्रति हजार पीस है। मौरंग 7200 रुपये फिट की देर से मिल रहा है। बालू 4600 रुपये फिट की दर से मिल रहा है।