रेलवे स्टेशन की स्थापना के बाद 132 साल बाद 28 दिसंबर 2021 को नाम बदलकर ‘वीरांगना लक्ष्मीबाई’ कर दिया गया था। स्टेशन का नाम बदलने जाने के बाद इस बदलाव पर झांसी वासियों ने आपत्ति जताई थी। लोगों को विरोध था कि उन्हें स्टेशन के नाम में वीरांगना लक्ष्मीबाई तो स्वीकार था, परंतु झांसी जुड़ा न होने पर आपत्ति थी। अब स्टेशन को रानी लक्ष्मीबाई झांसी नाम दिया जा रहा है।