28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजा भैया और शिवपाल ने उठाया कदम- लोकसभा चुनाव में निभाएंगे अहम भूमिका

राजा भैया की नई पार्टी का नाम तय
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Anil Ankur

•

Updated: 11 Oct 2018, 4:39 PM IST

Raja Bhiya

राजा भइया

लखनऊ। लोकसभा चुनाव के लिए इस बार कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने जो तैयारी की है और ऐन वक्त पर ट्रम्प कार्ड निकाला है उससे विपक्षियों के होश उड़ गए हैं। केंद्र की सत्ता में वापसी की राह देख रही कांग्रेस यूपी में बड़ी जीत हासिल करने के लिए पूरी तैयारी में जुटी है। इसी क्रम में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार यानी आज सीधे कांग्रेस जिला अध्यक्षों से विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ेंगे। इसके जरिए राहुल यूपी की सियासत का नब्ज टटोलने के साथ ही पार्टी पदाधिकारियों को जीत के गुर भी देंगे।

राजा भैया की नई पार्टी का नाम तय

बाहुबली नेता और प्रतापगढ़ की कुंडा सीट से निर्दलीय विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया आगामी 30 नवंबर को अपनी नई राजनीतिक पार्टी ने गठन का ऐलान कर सकते हैं। अपने सियासी करीबियों से मशविरा करने के बाद रघुराज प्रताप सिंह ने नई पार्टी का नाम 'जनसत्ता' रखने का फैसला किया है। इस फैसले के बाद राजा भैया के करीबी और राजनीतिक सलाहकार कैलाशनाथ ओझा ने चुनाव आयोग के पास पार्टी के पंजीकरण के लिए नामांकन भी किया है। उम्मीद है कि जल्द ही वहां से उत्तर मिल जाएगा।

पोस्टर से मिली थी जानकारी
प्रतापगढ़ जिले के भदरी राजघराने से ताल्लुक रखने वाले राजा भैया उर्फ रघुराज प्रताप सिंह अब तक निर्दलीय विधायक के रूप में बीजेपी और समाजवादी पार्टी को समर्थन देते रहे हैं। राजनीतिक दायरे के विस्तार के लिए रघुराज प्रताप ने लोकसभा चुनाव से पहले अपने राजनीतिक दल के गठन का निर्णय लिया है। राजा भैया के राजनीतिक दल के गठन की चर्चा तब से शुरू हुई है, जब से प्रतापगढ़ और आसपास के जिलों में उनके सर्वे वाले पोस्टर लगाए गए।

लोकसभा चुनाव में होगी अहम भूमिका
राजा भैया के साथ समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव भी लोकसभा चुनाव में अहम भूमिका में रहेंगे। ये दोनो नेता उन छोटी छोटी पार्टियों को जोड़ रहे हैं जो बीते चुनाव में भाजपा के नजदीकी थीं लेकिन इस बार वे नाराज हैं। ऐसे छोटे दलों के नेता शिवपाल और राजा भैया के लगातार सम्पर्क में हैं। लोकसभा के चुनाव में इनके दलों की भूमिका अहम होगी।