
रंगपंचमी पर रुद्राभिषेक
होलिकोत्सव में संतों की होली रंगभरी एकादशी पर खेली गई थी। अब होली के पांचवे दिन देवताओं की होली रंगपंचमी पर खेली जाएगी। रंगपंचमी का आयोजन शहर में रविवार से शुरू हो जाएगा। प्रदेश के प्रतिष्ठित राजेन्द्र नगर महाकाल मंदिर में सोमवार 13 मार्च को मनाई जाएगी।
रंगपंचमी पर रुद्राभिषेक
मंदिर के व्यवस्थापक अतुल मिश्रा के अनुसार स्थानीय स्तर पर चूंकि होलिका दहन मंगलवार 7 मार्च को किया गया था। ऐसे में पंचमी 13 मार्च को मनाई जा रही है। रंगपंचमी का आयोजन सुबह सूर्योदय से पहले से शुरू हो जाएगा। ऐसे में सुबह चार बजे रुद्राभिषेक होगा। उज्जैन महाकाल मंदिर से लाई गई भस्म और हरिहर जल से बाबा का श्रृंगार किया जाएगा।
मंदिर में होगा भजन कीर्तन
मेवे सहित छप्पन भोग बाबा महाकाल को अर्पित किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष विक्रम कपूर सोमवारीय रंगपंचमी के अवसर पर महा आरती के बाद महाकाल महाराज को अबीर गुलाल और फूल अर्पित किये जाएंगे। भजन गीतों के साथ पांच कुंतल फूलों से होली भी खेली जाएगी।
उज्जैन के महाकाल मंदिर की तर्ज होगा पाठ
महामंत्री गिरीश चन्द्र ने बताया कि रंगपंचमी पर प्रसाद का वितरण भी करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि उज्जैन के महाकाल मंदिर की तर्ज पर राजेन्द्र नगर, साल 1960 से समाज सेवा और सनातन धर्म का प्रचार प्रसार कर रहा है। मंदिर के पुजारी महादेव शास्त्री की अगुआई में मर्यादा पुरुषोत्तम रामभक्त हनुमान महाराज का शनिवारीय पूजा अर्चना और हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।
Updated on:
12 Mar 2023 12:56 pm
Published on:
12 Mar 2023 07:52 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
