
Lucknow News: लखनऊ से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां दूसरे समुदाय के युवक ने पहले लड़की से दुष्कर्म किया। जब लड़की ने इसका मुकदमा दर्ज कराया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी देकर केस वापस लेने को कहा। लड़की नहीं मानी तो आरोपी ने उसे निकाह का लालच भी दिया। अब लड़की ने पुलिस से इस मामले की दोबारा शिकायत की है। आइए बताते हैं पूरा मामला…
चाय की दुकान चलाती थी युवती
पुलिस के अनुसार बाराबंकी के फतेहपुर निवासी पीड़िता ने बताया कि वह ठाकुरगंज इलाके में चाय की दुकान चलाती थी। इस दौरान प्रयागराज के बक्सी बाजार निवासी मो. शुएब अंसारी की नजर उस पर पड़ी। फिर कुछ दिनों बाद शुएब अंसारी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। 12 मार्च को युवती ने आरोपी शोएब अंसारी के खिलाफ ठाकुरगंज पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया था। तब से ही वह लखनऊ जेल में बंद है।
आरोपी के भाइयों ने पीड़िता पर निकाह का दबाव बनाया
इसके कुछ समय बाद से ही आरोपी के भाई मो. उजैर, काजा जाहिद साहब और सैय्यद उजमा परवीन उसे फोन कर शुएब के खिलाफ दर्ज कराया गया मुकदमा वापस लेने के लिए धमका रहे हैं। साथ ही शुएब के जेल से छूटते ही उसके साथ निकाह करने का दबाव बना रहे हैं।
जान से मार देने की धमकी भी दी
लड़की का आरोप है कि तीनों ही आरोपी जानलेवा हमला करने की बात करते है। वह कहते है कि उसे मार भी देंगे तो किसी को पता नहीं चलेगा। पीड़िता का कहना है कि वह चाय की दुकान से अपनी रोज़ीरोटी चलाती थी। मगर अब डर के कारण उसने अपनी दुकान बंद कर दी है। कमाई का और कोई साधन न होने पर जीवन यापन की भी परेशानी हो रही है। इंस्पेक्टर ठाकुरगंज विकास राय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और कार्रवाई चल रही है।
यह खबर विदुषी गौतम ने बनाई है। विदुषी पत्रिका उत्तर प्रदेश के साथ इंटर्नशिप कर रही हैं।
Updated on:
04 Jul 2023 02:37 pm
Published on:
04 Jul 2023 02:36 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
