26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हिन्दुत्व की ओर झुक रही दुनिया – प्रशान्त भाटिया

श्रीराम जय राम जय राम के मंत्रोच्चार से गूंजा गोमती तट

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Hariom Dwivedi

Apr 06, 2019

Rashtriya Swayamsevak Sangh Co-settlement

श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर निर्माण में आने वाली बाधा को दूर करने के लिए सर्वसर्वार्थसिद्धि योग के शुभ मुहूर्त में गोमती के तट पर मृत्युंजय घाट पर सभी कार्यकार्यकर्ताओं ने विजय महामंत्र 'श्रीराम, जय राम, जय-जय राम' की तेरह मालाओं का जाप किया गया। गोमती का तट श्रीराम, जय राम, जय-जय राम के मंत्रोच्चार से गूंज उठा। वहीं, शंखध्वनि के बीच उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ नवसंवत्सर का स्वागत किया गया। स्वयंसेवकों ने आद्य सरसंघचालक प्रणाम किया।

Rashtriya Swayamsevak Sangh Co-settlement

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अवध प्रान्त के सह प्रान्त कार्यवाह प्रशान्त भाटिया ने इस मौके पर कहा कि पहले लोग अपने को हिन्दू कहने में संकोच करते थे। लेकिन आज पूरी दुनिया हिन्दुत्व की ओर झुक रही और लोग हिन्दू होने पर गर्व महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले भारत में जाति प्रथा नहीं थी। धर्म और जाति में बटने के कारण हम संकुचित होते चले गये और अपने आप को भूल गये। वह शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ संवाद नगर द्वारा वर्ष प्रतिपदा के मौके पर रीवर फ्रन्ट में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

Rashtriya Swayamsevak Sangh Co-settlement

उन्होंने कहा कि संघ व्यक्तिवादी नहीं तत्ववादी संगठन है। यही कारण है कि 1925 में नागपुर में डॉ. हेडगेवार द्वारा स्थापित संघ आज भी उसी उद्देश्य को लेकर कार्य कर रहा है। जबकि इसके बाद में बने कई संगठन लुप्तप्राय हो गये हैं। उन्होंने कहा कि संघ कहता है कि व्यक्ति के पीछे न चलें विचार को लेकर चलें और स्वयंसेवक समाज के सामने अपना उदाहरण प्रस्तुत करें। प्रशान्त भाटिया ने कहा कि आज विदेश में 11 हजार शाखाएं लगती हैं। वहीं, देश में हमारा विचार प्रभावी हो रहा है। लेकिन इस समय स्वयंसेवकों को विशेष रूप से सतर्क रहने की जरूरत है।

Rashtriya Swayamsevak Sangh Co-settlement

कार्यक्रम की अध्यक्षता ऋषि टण्डन ने की। इस मौके पर संघ के वरिष्ठ प्रचारक व विश्व संवाद केन्द्र के कार्यालय प्रमुख जागेश्वर, अवध प्रान्त के सह प्रचार प्रमुख दिवाकर अवस्थी, संघ प्रचारक लक्ष्मीकान्त, लखनऊ दक्षिण भाग के सायं प्रचारक प्रेम प्रकाश, विभाग के सम्पर्क प्रमुख पंकज अग्रवाल, संवाद नगर के नगर संघचालक राम औतार अग्रवाल, सह नगर संघचालक गंगा प्रसाद,बृजनन्दन और सेवा भारती के महानगर संयोजक रवीन्द्र सिंह गंगवार प्रमुख रूप से उपस्थित थे।