
UP Police Constable, SI Bharti 2023: यूपी पुलिस में कांस्टेबल के 52,699 और एसआई के 2,469 पदों पर सीधे भर्ती होगी। 15 जुलाई तक इसका नोटिफिकेशन जारी होने की संभावना है। हालांकि इसके लिए परीक्षा आयोजित करने की तैयारियां तेजी से शुरू हो चुकी हैं। सूत्रों का कहना है कि यह परीक्षा हाइब्रिड मोड में आयोजित की जाएगी। जल्द ही उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) जल्द ही कांस्टेबल और एसआई के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा।
इन पदों पर होगी भर्तियां
रेडियो संवर्ग में प्रधान परिचालक, सहायक परिचालक एवं कर्मशाला कर्मचारी के 2,430 पद, लिपिक संवर्ग के 545 पद, कंप्यूटर ऑपरेटर के ग्रेड ए के 872 पद, कंप्यूटर प्रोग्रामर 55 पदों पर भर्ती शुरू हो चुकी है। इसी के साथ-साथ जेल वार्डर के 2,833 पद, नागरिक पुलिस में आरक्षी एवं समकक्ष पदों पर कुशल खिलाडियों के लिए 521 पदों पर भर्ती की तैयारियां शुरू कर दी गई है।
यह है योग्यता
एसआई भर्ती के लिए किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकता है। इसकी आयु सीमा 21 से 28 वर्ष है। वहीं आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।
कैसे होगी हाइब्रिड मोड में परीक्षा
हाइब्रिड मोड में परीक्षा इसलिए आयोजित की जाती है की जिससे किसी भी प्रकार की नकल ना हो और ना ही पेपर लीक हो। दरअसल इस मोड में सवाल लैपटॉप या कंप्यूटर पर दिखाई देंगे और उसके जवाब उम्मीदवारों को ऑफलाइन मोड में देने होंगे। इसके लिए आपको पूरी तैयारियां करनी होगी। अधिक से अधिक केंद्रों पर कंप्यूटर व लैपटॉप की व्यवस्था करनी होगी।
ये स्टोरी मिश्रा राजीवरंजन ने लिखी है। राजीव पत्रिका उत्तर प्रदेश के साथ इंटर्नशिप कर रहे हैं।
Published on:
23 Jun 2023 04:08 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
