सूचना मिलते ही जीआरपी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। ट्रेन को रोककर करीब एक घंटे तक सघन तलाशी अभियान चलाया गया। बम निरोधक दस्ते ने कोच दर कोच जांच की, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। अंततः यह सूचना अफवाह निकली और तलाशी के बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने यात्रियों से संयम बरतने और अफवाहों से बचने की अपील की है। सुरक्षा को लेकर रेलवे स्टेशनों और सार्वजनिक स्थानों पर सतर्कता और बढ़ा दी गई है।