दारा सिंह ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि पूरे प्रदेश के कोने-कोने से आए चौहान समाज के लोगों ने एकजुट होकर यह संकल्प लिया है। उन्होंने केंद्र सरकार के ऐतिहासिक फैसलों, खासकर गृहमंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में लिए गए निर्णयों की सराहना की। सिंह ने कहा कि चौहान समाज गांव-गांव जाकर लोगों में जागरूकता फैलाएगा और जातिगत जनगणना के लिए सही आंकड़े जुटाकर समाज की हर उपजाति की हिस्सेदारी और भागीदारी बढ़ाने का काम करेगा।