11 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

झंडों से पटी राजधानी- पहले सपाई तो अब… भाजपा की बारी

झंडों से पटी राजधानी- पहले सपाई तो अब... भाजपा की बारी
less than 1 minute read
Google source verification

•

image

Kaushlendra Singh

•

Jan 02, 2017

Akhilesh Banner

Akhilesh Banner

लखनऊ।
पिछले कुछ दिनों से उत्तर प्रदेशश की राजधानी की तस्वीर बदली हुई है। हर चौराहे, हर मार्ग पर राजनीतिक पार्टियों के झंडों और होर्डिंग का कब्जा है। चुनावी साल होने के चलते सभी छोटे से बड़े नेता अपने-अपने फोटो वाली होर्डिंग तो लगवा ही रहे हैं साथ ही साथ पार्टियां भी फुटपाथ झंडों से पाट चुकी हैं।


पहले सपा अब भाजपा की बारी


राजधानी की सड़कों पर पिछले तीन दिनों से समाजवादी झंडों और होर्डिंग्स का कब्जा था लेकिन आज वहां भाजपाई रंग नजर आ रहा है। तीन दिनों से चल रहे समाजवादी दंगल के बाद अब मौका परिवर्तन महारैली का।


समाजवादी बैनर से गायब रहे शिवपाल


शनिवार और रविवार को राजधानी की सड़कों के किनारे लगे होर्डिंग्स पर समाजवादी दंगल का ही कब्जा रहा। चारों ओर लगे बैनर में मुलायम और अखिलेश ही नजर आए शिवपाल सिरे से गायब थे।


परिवर्तन की राह देख रही बीजेपी


रविवार की देर रात से बैनर और झंडे बदलने शुरू हुए। सपा के झंडों की जगह भाजपा के झंडों ने ले ली। समाजवादी दंगल और अखिलेश के समर्थन में लगे बैनरों की जगह भाजपा के परिवर्तन रैली के बैनर नजर आने लगे।