2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट: आरएसपीजी ग्रुप करेगा 10 हजार करोड़ का निवेश

यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पहले लगातार यूपी सरकार को बड़े निवेश प्रस्ताव मिल रहे हैं। आरपीएसजी ग्रुप ने भी बड़े इन्वेस्ट का ऐलान किया है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Ritesh Singh

Feb 05, 2023

प्रदेश में निवेश का बेहतर माहौल

प्रदेश में निवेश का बेहतर माहौल

उत्तर प्रदेश में 10 से 12 फरवरी को राजधानी लखनऊ में होने वाले यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए देश के प्रतिष्ठित औद्योगिक घराने आरपीएसजी ग्रुप ने प्रदेश में 10 हजार करोड़ के निवेश की घोषणा की है। समिट से पहले ही प्रदेश निवेश प्रस्तावों और एमओयू के रूप में 22 लाख करोड़ के आंकड़े के करीब पहुंच गया है।

गोयनका ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात

ग्रुप के फाउंडर और चेयरमैन डॉ संजीव गोयनका ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के बाद यूपी में इस बड़े निवेश की घोषणा की है। कंपनी के चेयरमैन डॉ संजीव गोयनका ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ बैठक में उत्तर प्रदेश में 10,000 करोड़ रुपए के निवेश की घोषणा की।

बिजली वितरण और रिटेल क्षेत्र में भी निवेश करेगी: डॉ संजीव गोयनका

घोषणा के अनुसार रिन्यूएबल्स एनर्जी (अक्षय ऊर्जा) के क्षेत्र में सबसे ज्यादा 7500 करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा, जो प्रदेश सरकार के फोकस सेक्टर्स में भी एक है। इसके अलावा कंपनी बिजली वितरण और रिटेल क्षेत्र में भी एक समान 1000-1000 करोड़ रुपए का निवेश करेगी।

यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले - सिद्धार्थनगर बुलेट ट्रेन की रफ्तार से आगे बढ़ रहा


उत्तर प्रदेश में खेल अकादमियों को स्थापित करने के लिए भी कंपनी की ओर से 500 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इस 10,000 करोड़ रुपए के निवेश के साथ, आरपी संजीव गोयनका समूह की उत्तर प्रदेश राज्य के लिए कुल प्रतिबद्धता अब 20,000 करोड़ रुपए आंकी गई है।

डॉ संजीव गोयनका कहा- प्रदेश में निवेश का बेहतर माहौल

डॉ संजीव गोयनका ने मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रदेश को तरक्की पर ले जाने के विजन को किया। साथ ही उन्होंने इस निवेश के माध्यम से उत्तर प्रदेश के साथ लंबे समय तक और गहरे संबंधों के प्रति अपनी आकांक्षा भी जताई। डॉ संजीव गोयनका ने प्रदेश में बेहतर निवेश माहौल के लिए भी योगी सरकार की तारीफ की।

यह भी पढ़ें: नेपाल की पवित्र शिलाएं अयोध्या पहुंची, देखने के लिए उमड़ी भीड़

आरएसपीजी ग्रुप भारतीय मल्टीनेशनल कंपनी है और यह पावर और एनर्जी, कार्बन ब्लैक मैन्युफैक्चरिंग, रिटेल, आईटी सर्विस, एफएमसीजी, मीडिया और एंटरटेनमेंट, इंफ्रास्ट्रक्च र व एजुकेशन जैसे क्षेत्रों में काम कर रही है। इसका मुख्यालय कोलकाता में है।

Story Loader