31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अबू आजमी के बयान पर गरमाई प्रदेश की सियासत, आमने-सामने हुए अखिलेश-योगी, कहा- उस कमबख्त को… 

Akhilesh-Yogi on Aurangzeb Controversy: महाराष्ट्र में सपा विधायक अबू आजमी के बयान के बाद उत्तर प्रदेश की सियसत की सरगर्मी तेज हो गई है। सीएम योगी ने विधानपरिषद में सपा विधायक पर जमकर हमला बोला। आइए बताते हैं क्या है पूरा मामला ? 
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Nishant Kumar

•

Updated: 5 Mar 2025, 2:50 PM IST

akhilesh yadav support abu azmi over aurangzeb controversy

akhilesh yadav support abu azmi over aurangzeb controversy

Akhilesh Yadav Support Abu Azmi over Aurangzeb Controversy: महाराष्ट्र के सपा विधायक अबू आजमी ने औरंगजेब को लेकर दिए गए बयान के बाद उत्तर प्रदेश की राजनितिक सरगर्मी तेज हो गई है। सीएम योगी ने विधानपरिषद में उन्हें ‘कम्बखत’ कह दिया और यूपी भेजने की नसीहत दे दी। अखिलेश यादव ने अबू आजमी का सोशल मीडिया पर बचाव किया।

अखिलेश यादव ने क्या कहा ?

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘X’ पर लिखा कि निलंबन का आधार यदि विचारधारा से प्रभावित होने लगेगा तो अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और परतंत्रता में क्या अंतर रह जाएगा। हमारे विधायक हों या सांसद उनकी बेख़ौफ़ दानिशमंदी बेमिसाल है। कुछ लोग अगर सोचते हैं कि ‘निलंबन’ से सच की ज़ुबान पर कोई लगाम लगा सकता है तो फिर ये उनकी नकारात्मक सोच का बचपना है।

सीएम योगी ने क्या कहा ? 

उत्तर प्रदेश के बजट सत्र के आखिरी दिन सीएम योगी विधानपरिषद को संबोधित कर रहे थें। सीएम योगी ने अबू आजमी के बयान पर कहा, “समाजवादी पार्टी का नेता आपका विधायक। घोषणा करो न उस कम्बख्त को निकालो पार्टी से और उसको एक बार यूपी भेज दीजिये बाकी उपचार हम अपने-आप करवा लेंगे।”

यह भी पढ़ें: “उस कमबख्त को निकालो पार्टी से बाहर और यूपी भेज दो, बाकी उपचार हम करवा देंगे…” अबू आजमी के बयान पर भड़के CM Yogi

आखिर अबू आजमी ने कहा क्या है ? 

अबू आजमी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि औरंगजेब एक महान प्रशासक था और उसके समय में भारत को 'सोने की चिड़ियां' कहा जाता था। औरंगजेब के शासन के दौरान भारत की जीडीपी 24 फीसदी थी, जिसकी वजह से अंग्रेज भारत की तरफ आकर्षित हुए और वे भारत आए।