
Samajwadi Party
लखनऊ. समाजवादी पार्टी द्वारा सोमवार को जारी की गई मीडिया पैनल की सूची के बाद मंगलवार को एक और लिस्ट जारी की गई है जिसमें चार लोगों को शामिल किया गया है। सोमवार को सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने 24 नेताओं की सूची जारी की थी जो इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया में पार्टी का पक्ष रखने के लिए अधिकृत होंगे। वहीं आज उन्होंने एक और सूची जारी की है। अब 4 और सदस्य के नाम जोड़ते हुए मीडिया पैनलिस्ट की कुल संख्या 28 हो गई है।
सोमवार को ये नेता बनाए गए मीडिया पैनेलिस्ट-
समाजवादी पार्टी का पक्ष रखने के लिए जिन नेताओं को मीडिया पैनेलिस्ट बनाया गया उनके नाम हैं- राजीव राय, जूही सिंह, नावेद सिद्दीकी, जगदेव सिंह यादव, उदयवीर सिंह, घनश्याम तिवारी, सुनील सिंह यादव, संजय लाठर, सैय्यद अब्बास अली जैदी उर्फ रुशदी मियां, राजपाल कश्यप, वंदना सिंह, शवेंद्र विक्रम सिंह, नासिर सलीम, अनुराग भदौरिया, अब्दुल हफीज गांधी, पवन पांडेय, प्रो. अली खान ‘महमूदाबाद’, निधि यादव, राजकुमार भाटी, ऋचा सिंह, मनोज राय घुपचंडी, जितेंद्र उर्फ जीतू वर्मा, फैजान अली किदवई, राम प्रताप सिंह।
आज ये हुए लिस्ट में शामिल-
समाजवादी पार्टी द्वारा भेजी गई सूची में जिन चार नामों को शामिल किया गया है वो हैं- संजय गर्ग, अमीत जामेई, रोली तिवारी मिश्रा, विवेक साइलस। इनमें संजय गर्ग यूपी के सहारनपुर जिले के सहारनपुर नगर विधान सभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। आज ही दंगा आरोपितों के मुकदमे वापसी पर नोकझोंक के चलते सदन से सपा ने वॉकआउट किया था। यह मुद्दा संजय गर्ग ने ही उठाया था व उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार सदन को गलत जानकारी दे रही है। गर्ग ऐसे ही सपा की आवाज उठाते रहे हैं और पार्टी का पक्ष रखते रहे हैं।
इनके अलावा एटा की रोली तिवारी मिश्रा पूर्व की अखिलेश सरकार में राज्य महिला आयोग की सदस्य थीं। इस दौरान उन्होंने महिलाओं से जुड़े कई मुद्दों को लेकर सपा का लगातार पक्ष रखा। सपा सरकार के दौरान महिलाओं से जुड़े मामलों में तुरंत एक्शन लेकर और लगातार जनसुनवाई से रोली ने अपनी अलग पहचान बनाई है।
Published on:
28 Aug 2018 08:54 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
